शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसे बलिया जिले से पकड़ा गया है।
खबर विस्तार : -
Chandranath Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चंद्रनाथ रथ के मुख्य हत्यारे नवीन सिंह को बलिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोलकाता ले जाया गया है, जहां उससे जांच टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है। जिससे इस हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को पकड़ा जा सके।
Chandranath Murder Case: 6 मई को गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस और सीबीआई की टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि इस वारदात को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। नवीन सिंह से पूछताछ के माध्यम से सीबीआई, हत्या की साजिश, वित्तीय लेन-देन, शूटरों के नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में जुटी है।
Naveen Singh Arrested: छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया
18 मई को मुजफ्फरनगर के रसड़ा के रतोपुर निवासी प्रमुख शूटर राजकुमार सिंह से कड़ी पूछताछ की गई जिसके बाद बलिया के फेफना से 28 मई को नवीन सिंह को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के मुताबिक 19 मई को जानकारी मिली थी कि फेफना क्षेत्र के थम्मनपुरा निवासी नवीन सिंह ने अवैध हथियार रखे गए हैं। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर विशुनीपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके गोदाम से तीन पिस्टल, दो रिवाल्वर, 45 जिंदा कारतूस और नौ खोखा कारतूस बरामद किया गया था।
Gyanendra Singh: फिलहाल ज्ञानेंद्र सिंह फरार
इसके अगले ही दिन 20 मई को फेफना थाने में नवीन के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीबीआई द्वारा पूछताछ में नवीन ने बताया कि उसे बांसडीह रोड क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु से हथियार मिले थे। फिलहाल ज्ञानेंद्र सिंह अभी फरार चल रहा है। ज्ञानेंद्र ने ही बांसडीह रोड क्षेत्र के फुलवरिया निवासी जितेंद्र सिंह से 50 हजार में कार खरीदी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04