Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने दफ्तर पर अंडे-पत्थर फेंकने के मामले में बीजेपी-टीएमसी में जुबानी जंग
खबर सार :-
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके जाने की घटना तुल पकड़ते जा रही है। बता दें कि अपने दफ्तर पर अंडे फेंके जाने का जिम्मेदार उन्होंने बीजेपी को ठहराया है। हालांकि इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।
खबर विस्तार : -
Mahua Moitra: बुधवार 1 जुलाई को महुआ मोइत्रा के दफ्तर पर अंडों की बौझार किया गया। मोइत्रा ने सीधे बीजेपी पर हमला बोला है और इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पश्चिम बंगाल पुलिस महानिदेशक और पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "मुझ पर बीजेपी के गुंडों की अगुआई में हमला हुआ।" हालांकि इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यह टीएमसी के प्रति आम लोगों की नाराजगी है।
Mahua Moitra: क्या है पूरा मामला
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बुधवार को अपने ही संसदीय क्षेत्र में आक्रोशित प्रदर्शन का निशाना बन गईं। पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित उनके स्थानीय ट्रांडिट पार्टी कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंकें। इसके बाद सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी की भीड़ कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजीपी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। शिकायत करने के बाद घटनास्थल पर पहुंची तो दूर से तमाशबीन बनी रही। हालांकि इस मामले में अभी तक डीजीपी या पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी वीडियो में बताया कि अंडो के साथ उनपर पत्थर भी फेंकें गए, जिसमें से एक पत्थर उन्हे भी लगा।
Mahua Moitra: मेरे ऊपर अंडे और पत्थर फेंके गए- महुआ मोइत्रा
सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, वो इमारत की ऊंचाई से शूट किया गया था, जिसमें पीछे से काफी शोर की आवाज आ रही थी। उन्होंने वीडियो में कहा, "सभी देख लें बीजेपी के गुंडे मेरे कार्यालय के ऊपर सब्जियों और अंडों की बौछार कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वे लगातार अंडे फेंक रहे हैं। पश्चिम बंगाल में फैली अराजकता को देखिए। पूरे राज्य और पूरे देश को यह देखना चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "यह मेरा लोकसभा क्षेत्र है, मैं अपने कार्यालय से कहीं नहीं जाने वाली। बीजेपी की भीड़ यहां बढ़ती जा रही है। वे चाहते हैं कि मैं यहां से जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठूं और फिर वो मेरे ऊपर अंडे और पत्थर फेंके।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Mahua Moitra: अभिषेक बनर्जी ने इस घटना की निंदा की
महुआ मोइत्रा ने साफ कहा, "मैं डरती नहीं हूं। मैं खड़ी रहूंगी। डटी रहूंगी। और साथ में मेरी पार्टी का झंडा भी खड़ा रहेगा। बीजेपी मुझे चुप कराने में कभी कामयाब नहीं होगी।" टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल पुलिस की चुप्पी, जबकि हाल ही में हाई कोर्ट ने डीजीपी को उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, गंभीर सवाल खड़े करती है. क्या 'परिबर्तन' का मतलब यही था?" उन्होंने आगे लिखा, "जब किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को सिर्फ इसलिए परेशान किया जाता है क्योंकि वह झुकने से इनकार करती हैं, तो यह ताकत का प्रदर्शन नहीं होता। यह असुरक्षा और कायरता की स्वीकारोक्ति होती है।"
Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा के इस आरोप पर शारद्वत मुखर्जी का पलटवार
महुआ मोइत्रा के इस आरोप पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कहा, "उन्हें भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि सिर्फ अंडा फेंका गया है और आगे लोग उन पर क्या-क्या फेंकने वाले हैं ये देखिएगा आप।" उन्होंने मोइत्रा के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल का जवाब देते हुए कहा, "तो क्या उन पर फूल बरसाएं। अंडा फेंकने में क्या लॉ एंड ऑर्डर, उन पर आम नागरिक अंडे फेंक रहे हैं।" उन्होंने साफतौर पर इस घटना के पीछे बीजेपी का हाथ होने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : सांसद और अभिनेता रवि किशन के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
अन्य प्रमुख खबरें
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30
-
शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
2026-09-30
-
राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने चाचा रामगोपाल को मैदान में उतारा
2026-09-30
-
सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
2026-09-29
-
Kushinagar : रातभर लेते रहे जानकारी, दिन में खुद पहुंचे cm yogi आदित्यनाथ
2026-09-29
-
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह पर FIR दर्ज
2026-09-29
-
बार-बार दिल्ली नहीं पहुंचने के भाजपा अध्यक्ष ने दिए निर्देश, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की पहली बैठक
2026-09-29
-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, खड़गे को स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
2026-09-29
-
मताधिकार के लिए एक बार फिर लड़ने का वक्त आ गया, मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-29
-
विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, 23 अक्टूबर को मतदान
2026-09-29
-
तिलक नगर में सड़क विवाद: AAP समर्थकों ने हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला
2026-09-29
-
Kolkata में फर्जी पास बेचने का आरोप, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED के छापे
2026-09-29
-
lucknow : 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला, भवन की तकनीकी जांच के निर्देश
2026-09-28
-
lucknow :महापौर ने कहा-माफी मांगे कांग्रेस, राहुल गांधी देश का सम्म्मान नहीं जानते
2026-09-28