Lalu Yadav: RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश, बोले- संघर्ष अभी बाकी है
खबर सार :-
राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में अपना 30 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहारवासियों को एक संदेश दिया।
खबर विस्तार : -
Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू यादव आज अपने पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं। उनकी पार्टी को पूरे 29 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को संदेश दिया। जिसमें उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास संघर्षों को दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है।
Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल को 29 साल पूरे
राष्ट्रीय जनता दल अपनी स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी के संघर्षों के बारे में बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ''साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है। हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाजत नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक्त जाया किए इस ऐतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा। हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ चुनाव लड़ने की मशीन नहीं है, बल्कि गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला एक आंदोलन है, उन्होंने आगे कहा कि यह सफर सड़क से संसद तक जारी रहेगा।''
Lalu Yadav: कविता के माध्यम से शेयर किए अपने विचार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यूरोप यात्रा पर निकल गए, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''लालू जी सूरज हैं, हमारे हम सब उनकी हैं किरणें, वो जनता के एक मसीहा, जो रहते हैं जनता के दिल में, हर गुलामी की बेड़ी तोड़ी, आजादी का राग दिया, सदियों से खामोश थे जो उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया, हर शोषित वंचित को उन्होंने न्याय दिया अधिकार दिया, जन जन को रखा सर माथे, हम सबको दिल से प्यार किया, हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूंढा हल, हम राष्ट्रीय जनता दल हम राष्ट्रीय जनता दल हम हैं, बिहार का दिल हम ही हैं देश का बल!''
Lalu Yadav: सबको मौका दिया, सबको आगे बढ़ाया- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "पार्टी को 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक कोई इस पर उंगली नहीं उठा सकता। यह संघर्ष करने वाली पार्टी है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर लालू जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लालू यादव सिर्फ एक नाम नहीं हैं, बल्कि एक विचारधारा हैं, एक विज्ञान हैं, एक यूनिवर्सिटी हैं। इसलिए उन्हें गालियां दी जाती हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी ओरिजिनल भाजपाई हो जाएं। लालू यादव ने न जाने कितने सांसद और मंत्री बनाए। सबको मौका दिया, सबको आगे बढ़ाया। अब फैशन हो गया है कि जो लालू यादव को गाली देगा, उसे बीजेपी आगे बढ़ाएगी। लालू यादव के बिना बिहार और देश की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती।''
ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, महिला आरक्षण समेत कई बड़े मुद्दों पर रहेगी नजर
अन्य प्रमुख खबरें
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02
-
आकाश आनंद ने मायावती को बताया “बुआ मां”, साफ किया रुख
2026-10-02
-
DELHI : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर Metro के 11 stations बंद, धारा 163 लागू
2026-10-02
-
CM काफिले के दौरान नहीं रुकेगी एंबुलेंस, जारी हुए निर्देश
2026-10-01
-
Bihar : अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार का किया समर्थन
2026-10-01
-
दिल्ली में सफाई अभियान में उतरे केंद्रीय मंत्री, देश के प्रति निभाई जिम्मेदारी
2026-10-01
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30