जंतर-मंतर से 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधार की मांग तेज
खबर सार :-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया है। यह संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट चल रहा है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वह 20 जुलाई को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद तक मार्च करेगी। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि भारी बारिश के बीच CJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन को पूरे 20 दिन हो चुके हैं। विरोध प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की जा रही है।
20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक लगातार 20 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। भारी बारिश के बीच उनका विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि इतनी बारिश होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों तक तिरपाल पहुंचाने से रोका गया है। गुरुवार सुबह सीजीपी ने कहा, 20 जुलाई को हमारा संसद मार्च जंतर-मंतर से शुरु होगा। इस मार्च में शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल होंगे, जो 28 जून से अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर हैं। पार्टी ने अपने मार्च में देश भर के स्टूडेंट्स, पेरेंट्स से शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि यह मार्च उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्होंने पेपर लीक होने और बाकी गड़बड़ियों के कारण अपनी जान दे दी।
आरामदायक सोफे पर बैठकर संदेश भेजने से कुछ ज्यादा करें- सोनम वांगचुक
बुधवार रात को सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट में देश भर के लोगों से मार्च में भाग लेने की अपील की। उनका मानना है कि इस मुद्दे को उठाने के लिए संसद सही फोरम है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मेरी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए आपके संदेशों का शुक्रिया, लेकिन इससे उन 20 छात्रों को कोई मदद नहीं मिलेगी, जिन्होंने आत्महत्या की, और न ही इससे लद्दाख के पहाड़ों या भारत की नदियों को बचाने में कोई मदद मिलेगी। अगर आप सच में मदद करना चाहते हैं, तो आरामदायक सोफे पर बैठकर संदेश भेजने से कुछ ज्यादा करें। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर आएं, जब भारतीय संसद का मॉनसून सत्र शुरु होगा। हम सब मिलकर संसद तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे और अपने माननीय सांसदों से अपील करेंगें कि वे इस मुद्दे को उठाएं और इसका कोई स्थायी समाधान निकालें।
प्रोटेस्ट वाली जगह पर तिरपाल लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस से बहस
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवानों से बहस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वाटरप्रूफ टेंट में बैठ पुलिस कर्मियों के सूखे कपड़ों और दूसरी ओर बारिश में भीगने वाले प्रदर्शनकारियों की हालत की तुलना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, दिल्ली पुलिस हमें तिरपाल अंदर नहीं लाने दे रही है। रात भर बारिश हुई है और हमें उन छात्रों को बचाने के लिए इसकी जरुरत है, जो पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। पिछले तीन दिनों से हम प्रोटेस्ट वाली जगह पर तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत और सीपीआई की वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली का धन्यवाद किया है।
ये भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी मौजूद, अलर्ट मोड पर पुलिस
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04