IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा अवसर
खबर सार :-
आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा के दो विशेष पैकेज शुरू किए हैं। झांसी सहित उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों से यात्री बोर्डिंग कर सकेंगे।
खबर विस्तार : -
झांसी: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किए हैं। इन पैकेजों के तहत श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों तथा चार ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारका, सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इन दोनों ट्रेनों में झांसी सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे।
विभिन्न जिलों से हो सकेंगे शामिल
पहला धार्मिक पर्यटन पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक संचालित होगा। यह 11 रात और 12 दिन की यात्रा होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी तथा श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।
यह ट्रेन गोरखपुर से रवाना होकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी। इससे बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के यात्रियों को यात्रा में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
दूसरा धार्मिक पर्यटन पैकेज 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह 9 रात और 10 दिन का टूर होगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज तथा विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस ट्रेन का मार्ग भी गोरखपुर से शुरू होकर झांसी और ललितपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
अलग-अलग माध्यमों से कर सकेंगे बुकिंग
आईआरसीटीसी ने दोनों पैकेजों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। यात्रा के दौरान 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर श्रेणी में रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए एसी और नॉन-एसी बसों की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल रहेगी।
दक्षिण भारत यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी का किराया 23,560 रुपये, 3 एसी का 39,100 रुपये तथा 2 एसी का 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। वहीं, चार ज्योतिर्लिंग, द्वारका, सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी का किराया 18,380 रुपये, 3 एसी का 29,570 रुपये और 2 एसी का 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
आईआरसीटीसी ने बताया कि यात्रियों को एलटीसी (Leave Travel Concession) और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके। इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-उत्तर मध्य रेलवे के नए सीपीआरओ बने डॉ. शिवम शर्मा, झांसी रेल मंडल के सूचना तंत्र को मिलेगी नई दिशा
अन्य प्रमुख खबरें
-
योगी कैबिनेट में 21 हजार करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बुंदेलखंड-पूर्वांचल में होंगे बड़े काम
2026-08-25
-
हिमाचल विधानसभा में उठा काॅलेज डी-नोटिफाई का मुद्दा
2026-08-25
-
विजय गोयल ने दिल्ली सरकार और अफसरों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
2026-08-25
-
हिमाचल के 18 सरकारी विभागों में नहीं लग रही बायोमेट्रिक हाजिरी
2026-08-25
-
भाजपा के वर्तमान व कांग्रेस के पूर्व विधायक में टकराव, पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की
2026-08-25
-
खड़गे-राहुल का PM मोदी को पत्र, जाति जनगणना पर नई प्रश्नावली की मांग
2026-08-25
-
हिमाचल विधानसभा में तीसरे दिन भी ‘वंदे मातरम्’ पर हंगामा
2026-08-24
-
राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, रायबरेली में मनुस्मृति संबंधी बयान पर घेरा
2026-08-24
-
रिश्वत मामले पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर, आप सरकार पर आरोप बेबुनियाद
2026-08-23
-
हिमाचल विधानसभा परिसर में भाजपा और कांग्रेस विधायकों का हंगामा
2026-08-22
-
भाजपा का मिशन: 2027 में सात राज्यों में विधानसभा और 2029 में लोकसभा चुनाव में जीत!
2026-08-22
-
CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत 52 नेताओं 'बुलेटप्रूफ जैकेट'
2026-08-22
-
गुरुग्राम में सीएम के काफिले में व्यवधान, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए
2026-08-22
-
राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर, लगे ये आरोप
2026-08-21
-
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन 10 मिनट चली कार्यवाही
2026-08-21