गांधीनगर में अब कोई नहीं रहेगा बेघर, जमीन भी मिलेगी समतल
खबर सार :-
गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर परिवारों बडी राहत दी हैै। इनको आवंटित किए जाने वाले मुफ्त आवासीय भूखंडों की योजना सरकार की है। इसलिए समतलीकरण के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता में अब इतना इजाफा किया है कि प्रति भूखंड मिलने वाली सहायता राशि पांच गुना हो गई है। प्रति हेक्टेयर सहायता को चार गुना बढ़ाने का भरोसा दिया है।
खबर विस्तार : -
गांधीनगर: गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर परिवारों बडी राहत दी हैै। इनको आवंटित किए जाने वाले मुफ्त आवासीय भूखंडों की योजना सरकार की है। इसलिए समतलीकरण के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता में अब इतना इजाफा किया है कि प्रति भूखंड मिलने वाली सहायता राशि पांच गुना हो गई है। प्रति हेक्टेयर सहायता को चार गुना बढ़ाने का भरोसा दिया है। इससे उनकी भूमि को आवास निर्माण के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही ग्रामीण आवास विकास को गति मिलेगी।
भूखंड के समतलीकरण का भरोसा दिया था
सरकार ने यहां राज्य में नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मुफ्त आवासीय भूखंड के समतलीकरण का भरोसा दिया था। इसके लिए मिलने वाली सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है। गांवों में आवंटन के लिए चिन्हित ऊबड़-खाबड़ और असमतल भूमि को समतल करने की दिषा में मदद मिलेगीे। इसके लिए 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता बढ़ाकर अब 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की जा चुकी है। राज्य सरकार के अधिरियों ने बताया कि इस बढ़ी हुई सहायता का उद्देश्य आवास निर्माण से पहले भूमि तैयार करना था।
प्रस्ताव जारी किए गए हैं
इससे उसकी लागत कम आएगी। बहुत से गांव ऐसे हैं जहां पर आवंटित किए जाने वाले भूखंड असमतल हैं। इनमें निर्माण शुरू करने से पहले उनका विकास करना होता है। पंचायत, ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग ने भी 17 जुलाई को ही इस दिषा में प्रयास करने शुरू कर दिए थे। प्रस्ताव जारी किए गए हैं। यह निर्णय मंत्री ऋषिकेश पटेल और राज्य मंत्री संजय सिंह महिडा के के कहने पर लिया गया था। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस पहल से गांवों में आवासीय क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास होगा। पात्र ग्रामीण परिवारों को आवास उपलब्ध कराने में मदद होगी।ै
स्थायी मकानों का निर्माण तेजी से हो सकेगा
सरकार का कहना है कि ऐसा यह फैसला केंद्र सरकार की सभी के लिए आवास (हाउसिंग फॉर ऑल) पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में सहयोग स्वरूप उठाया गया कदम है। इससे ग्रामीण बेघर परिवारों को तमाम तरह से सुविधाऐ मिल जाएंगीैै साथ ही वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। ऐसे लोगों को उनके लिए स्थायी मकानों का निर्माण तेजी से हो सकेगा। एक योजना के तहत ग्रामीण बेघर परिवारों को गुजरात सरकार पिछले कई वर्षों से 100 वर्ग गज के मुफ्त आवासीय भूखंड आवंटित कर रही है। अब संशोधित सहायता के बाद लाभार्थियों को केवल भूमि के अलावा भी मदद दी जाएगी। उस पर निर्माण योग्य स्थिति तैयार करने के लिए भी सरकार मदद करेगी। सरकार का बयान है कि इस फैसले से विशेष रूप से उन गांवों के लाभार्थियों को राहत मिलेगी, जहां आवंटित भूमि बराबर नहीं है। इससे बिना समतलीकरण के मकान बनाना कठिन होता था।
यह भी पढे.: संजय झा ने विपक्ष को दिया जवाब, कहा पार्ट टाइम वाले हैं यह नेता
अन्य प्रमुख खबरें
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06