Kolkata : दुर्गापूजा के फर्जी पास मामले में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

खबर सार :-

विपक्ष के एक नेता पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन पर धार्मिक अवसर पर कार्यक्रम के संबंधित फर्जी पास बेचने के आरोप हैं। इनकी जांच के लिए ईडी ने आज उनके घर और कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की है।
Kolkata में फर्जी पास बेचने का आरोप, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED के छापे

खबर विस्तार : -

कोलकाता, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया है। यह अभियान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के खिलाफ शिकायतों के आधार पर चलाया गया। इसकी जद में कोलकाता स्थित कासबा आवास सहित कई ठिकाने आए हैं।

इनको लेकर छापेमारी के दौरान चर्चा रही कि यह कार्रवाई दुर्गापूजा के नाम पर कथित फर्जी पास बेचने और करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए की जा रही है। इधर, छापेमारी के दौरान मीडिया के सामने आए दिलीप घोष ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई मनमानी नहीं करने पाएगा। उन्होंने कहा यदि आरोप सही हैं, तो बेहद निंदनीय है। 

करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सुबह तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि दुर्गापूजा के नाम पर फर्जी पास बेचने और करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं। इस मामले में कहा चर्चा है कि इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी की संस्था पर विदेशी नाम के साथ पास बेचे हैं। इन्होंने यूनेस्को के नाम का इस्तेमाल किया है।

संस्था की ओर से दुर्गापूजा परिक्रमा के फर्जी पास बेचकर काफी पैसा इकट्ठा किया है। इन आरोपी की जांच करने के लिए ईडी की टीम इंद्रनील सेन के कासबा स्थित घर पहुंची। यहां उनके तमाम विरोध करने के बाद भी तलाशी अभियान को पूरा किया गया। यह अभियान उनके कासबा स्थित घर के अलावा भी उनके ठिकानों पर चलाया गया।

यह भी पढ़ें : सतना में लगातार बारिश का असर, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट डूबे, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ का खतरा

संस्था के कार्यालय में भी ईडी की दस्तक रही

पूर्व मंत्री के आवास से जरूरी चीजों की छानबीच चली तो संस्था के कार्यालय में भी ईडी की दस्तक रही। साथ ही कोलकाता के कई अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाया गया। उनके सभी ठिकानों पर एक साथ तलाशी की गई है। बताया गया है कि ईडी की एक टीम हुगली स्थित इंद्रनील सेन के फार्महाउस पर भी थी।

ईडी की ओर से तलाशी अभियान का पूरा मामला अभी सामने नहीं आया है। शाम तक ही स्थिति पर कुछ कहा जा सकता है। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ईडी की छापेमारी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और कहा काम की जांच हो रही है।  

शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी

दिलीप घोष ने कहा कि जैसे ही शिकायत आएगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपों से घिरे तृणमूल नेता के संबंध में कहा कि दुर्गा पूजा के नाम पर लोग पैसे ले रहे हैं, यह गैरकानूनी है। इस दौरान इंद्रनील सेन को घेरते हुए उन्होंने समूचे विपक्ष को निशाने पर लिया।

विपक्ष की एकजुटता और निर्वाचन आयोग पर कहा कि एसआईआर अभी भी प्रक्रिया में है। धीरे-धीरे सब साफ होगा। बता दें कि विपक्ष इन दिनों राज्य के चुनाव दोबारा कराने की मांग कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कह चुकी हैं कि निर्वाचन आयोग ने गलत चुनाव कराए हैं। भाजपा को फायदा कराने के लिए लाखों मतदाताओं का अधिकार चुनाव आयोग ने छीन लिया। 

चुनाव आयोग को घेरना कांग्रेस का कल्चर

इसी मामले पर भाजपा सरकार में मंत्री ने कहा कि लोगों ने मतदान किया और मत प्रतिशत बढ़ा और परिणाम अच्छा आया। जो हार गए उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी जब हारते हैं तो उनके पास ईवीएम और निर्वाचन आयोग के अलावा कुछ बोलने के लिए नहीं रहता है। अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा के सवाल पर दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में जेड प्लस सुरक्षा की क्या जरूरत है।

उन्होंने राज्य की जनता की सुरक्षा करना प्राथमिकता बताई, लेकिन भ्रष्टाचार के कई मामले का सामना करने वाले को जेड प्लस सुरक्षा देना प्रशासन का अपमान है। इसी दौरान उन्होंने टीएमसी के सिंबल के मामले पर भी अपनी राय दी। कहा कि सिंबल का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का कांग्रेस का कल्चर है। इसी तरह की राजनीति करती आई है। 

यह भी पढ़ें : कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, cm yogi ने बचाव कार्य के दिए निर्देश

अन्य प्रमुख खबरें