SIR विवाद के बीच CM डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- फॉर्म नहीं भरा तो वोटिंग अधिकार खोने का खतरा
खबर सार :-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने SIR को लेकर उनकी राय कांग्रेस लीडरशिप से काफी अलग-थलग नजर आ रही है। उनके बयान से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह SIR का सपोर्ट कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
DK Shivakumar SIR Form Statement: SIR के मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की राय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कुछ अलग नजर आ रही है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा और हैरानी का विषय बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने इस पर बयान दिया, जिसे सुनने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि वह SIR के सपोर्ट में हैं।
DK Shivakumar SIR Form Statement: सीएम डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी उषा शिवकुमार ने भरा SIR फॉर्म
कर्नाटक में SIR प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी उषा शिवकुमार ने SIR फॉर्म भर दिया है और इसके साथ ही सीएम ने सभी लोगों से फॉर्म भरने की अपील भी की है, जिससे उनके वोटिंग के अधिकार बचे रहें। उन्होंने वोट देने के अधिकार को जीवन के अधिकार से संदर्भित किया है। इसके साथ लोगों को यह भी बताया कि वोटिंग का अधिकार गंवा देने से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि BLO हर घर जाकर SIR फॉर्म बांट रहे हैं। उनके इस विचार से कांग्रेस पार्टी के विचार अलग नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी SIR का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस देश के 23 विपक्षी दलों के साथ CJI जस्टिस सूर्यकांत को लिखित पत्र के माध्यम से SIR और चुनाव नतीजों में हेरफेर की शिकायत की है और साथ ही न्यायपालिका से इस पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
DK Shivakumar SIR Form Statement: वोटिंग का अधिकार खोने वालों को सरकारी लाभ से वंचित होना पड़ सकता है-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
कर्नाटक सीएम के इस अपील से सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि वह SIR की सिफारिश कर रहे हैं। डीके शिवकुमार विपक्षी दल के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो SIR के समर्थन में हैं। कर्नाटक की जनता से अपील करने से पहले उन्होंने खुद फॉर्म भरकर जमा किया है। उन्होंने लोगों से साफ कहा कि फॉर्म भरकर जमा करना जरुरी है, जिससे की वोटर लिस्ट से किसी का नाम न कटे। उन्होंने डिजिटल साक्षरता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कई लोग ऑनलाइन चीजों की इस्तेमाल करने में कठिनाई महसूस करते हैं। इस पर उन्होंने अपने बारे में कहा कि वो खुद इस ऐप का इस्तेमाल नही कर पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इसमें असहजता महसूस करते हैं, वो बीएलओ से फॉर्म लेकर ऑफलाइन जमा करा सकते हैं।
DK Shivakumar SIR Form Statement: दस्तावेजों और अपनी नई फोटो के साथ भरकर जमा करना हर वोटर की जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, उन्होंने स्पष्ट कहा, ''अगर आपको फॉर्म मिलता है लेकिन आप उसे जमा नहीं करते हैं, तो आप अपना वोटिंग अधिकार खो देंगे। फॉर्म को 30 दिनों के अंदर जरुरी दस्तावेजों और अपनी नई फोटो के साथ भरकर जमा करना हर वोटर की जिम्मेदारी है। इसके बाद 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।'' इसके साथ ही उन्होंने लोगो को सावधान किया कि जो लोग अपनी वोटिंग का अधिकार खो देंगें उन्हें भविष्य में मिलने वाले सरकारी लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics: AIADMK को बड़ा झटका, विधायक एमआर विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा; TVK में जाने की अटकलें तेज
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
नेताओं पर अंडा फेंकने को कलकत्ता हाईकोर्ट ने माना गंभीर
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-29
-
मल्लिकार्जुन खड़गे फिर बने राज्यसभा में विपक्ष के नेता, कर्नाटक से दूसरी बार जुने गए सांसद
2026-06-29
-
2026-06-29
-
अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर, केजरीवाल का ऐलान
2026-06-28
-
UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले-2027 का चुनाव तय करेगा यूपी का भविष्य
2026-06-28
-
UP Politics: अखिलेश के साथ गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, नए प्रभारी ने बताई रणनीति
2026-06-28
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर बवाल, फूंका गया पुतला, लगाए 'वापस जाओ' के नारे
2026-06-26
-
2026-06-25