भगवान राम-श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों में आज अयोध्या जाने की लगी होड़ : मुख्यमंत्री योगी
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे, वह आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Yogi Adityanath Rampur inauguration अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे, वह आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर के शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार
उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करने के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राजनीतिक, सांस्कृतिक और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर तीखे प्रहार किए। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाई थीं।उन्होंने कहा, 2017 से पहले जब रामभक्त रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाते थे, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं। जय श्रीराम बोलने वालों पर लाठियां बरसाई जाती थीं। आज वही लोग आस्था की दुहाई दे रहे हैं। यह जनता की ताकत है कि उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है।
2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय में जीते थे, किसान परेशान थे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियां निकलते ही चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली में जुट जाती थी और धांधली के कारण कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी। उस दौर में विकास केवल एक सैफई परिवार और रामपुर के एक परिवार तक सीमित था, जबकि गरीब, दलित और आम जनता उपेक्षित रही। आज प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था और तेज विकास के कारण हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
रामपुर की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पैचवर्क, वायलिन निर्माण और मेंथा उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। रामपुर कभी जमीन कब्जाने और अन्याय की राजनीति के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन अब यहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे की संस्कृति समाप्त हुई है और सरकार बिना भेदभाव सभी तक विकास का लाभ पहुंचा रही है।
पहले त्योहारों और यात्राओं में बाधाएं खड़ी की जाती थीं
कांवड़ यात्रा, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले त्योहारों और यात्राओं में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि आज कांवड़ यात्रा से लेकर दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी और अन्य पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास विरासत तथा सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15