सीएम भगवंत मान 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की करेंगे शुरूआत, महिलाओं के खातों में आएंगे 3000 और 4000 रुपए
खबर सार :-
पंजाब के सीएम भगवंत मान मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना की शुरुआत करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में यह योजना शामिल है। योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी जाएगी। योजना में 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए बजट में 9300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
खबर विस्तार : -
चंड़ीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को धुरी से बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद लाभार्थी महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एकमुश्त जमा की जाएगी।
राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी सम्मान राशि
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में शामिल इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को कुल 3,000 रुपए (1,000 रुपये प्रतिमाह) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 4,500 रुपए (1,500 रुपये प्रतिमाह) की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जानी है। पंजाब का कहना है कि अब तक इस योजना के लिए करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा।
पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को योजना का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी। राज्य सरकार का अनुमान है कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को किया जा रहा मजबूत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। राज्य में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है, बिना भ्रष्टाचार के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, सड़कों का विकास किया गया है और कई टोल प्लाजा बंद कर प्रतिदिन लगभग 70 लाख की बचत सुनिश्चित की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में 10 लाख तक का कैशलेस इलाज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंचाई क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने के समय नहरों के पानी का उपयोग केवल 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भी नियमित रूप से अनुदान जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तक लोग 650 करोड़ रुपए से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04