Bulandshahr News: बुलंदशहर में ईद नमाज के दौरान, पुलिस और नमाजियों के बीच झड़प, सीओ ने हाथ जोड़कर मामले को किया शांत
खबर सार :-
Bulandshahr News: बुलंदशहर में बकरीद की नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर पुलिस और नमाजियों के बीच नोक-झोंक हो गई। जानकारी के अनुसार सीओ ने हाथ जोड़कर मामले को शांत किया।
खबर विस्तार : -
Bulandshahr News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर पुलिस और नमाजियों के बीच गहमा-गहमी हो गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक होशियार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा और सीओ अनूपशहर विकास चौहान के बीच जमकर बवाल हुआ। ईद की नमाज सुबह 7 बजे के करीब अदा की जानी थी। साढ़े सात बजे के समय भारी संख्या में लोग ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जा रहे थे।
नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़
जहांगीराबाद में नमाज अदा करने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचे थे, लेकिन ईदगाह के बाहर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाए जाने के कारण दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया। कुछ नामाजियों का आरोप है कि उन्हें ईदगाह में नमाज अदा करने से रोका जा रहा है। इस तरह का माहौल देख पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और सीओ से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।
बैरिकेडिंग लगाने से स्थिति तनावपूर्ण
नोकझोंक बढ़ता देख समय से अपना नमाज अदा करने के लिए नमाजी ईदगाह की ओर बढ़ने लगे। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सीओ द्वारा मनमानी की जा रही थी और लोगों को ईदगाह में जाने से रोका जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की गई, जिस कारण बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया। इस पर सीओ अनूपशहर विकास ने कहा, करीब साढ़े सात बजे के समय ईदगाह पूरी तरह भर गया था, पूर्व विधायक और उनके समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से दूसरी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने की अपील की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस दौरान काफी समय तक माहौल नावपूर्ण बना रहा। हालांकि बाद में सीओ विकास चौहान ने मामले को शांत करने के लिए लोगों से हाथ जोड़कर विवाद को खत्म करने की अपील की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के बीच विवाद और भीड़ की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। प्रशासन इस तरह की स्थिति न हो इसके लिए बराबर नजर बनाए हुए थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04