यूपी : 2027 की बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडेय समेत नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर सार :-
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन-सरकार के बीच समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में योगी सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है। नई लिस्ट में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और वरिष्ठ मंत्री मनोज पांडेय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है, नई व्यवस्था में सरकार ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक मजबूती, योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए यह बदलाव किया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने और संगठन-सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने की दिशा में योगी सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। नई सूची में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और वरिष्ठ मंत्री मनोज पांडेय को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बदले गए कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जारी इस बदलाव में कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी देकर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। नई सूची के अनुसार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को आगरा और कासगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के मुताबिक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी और लखनऊ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
इन मंत्रियों को भी मिली अहम जिलों की जिम्मेदारी
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को मिर्जापुर और चित्रकूट, श्रम मंत्री अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज का प्रभार दिया गया है। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को गोंडा, मत्स्य मंत्री संजय निषाद को कानपुर देहात तथा पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर का प्रभारी बनाया गया है।
स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को भी सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
सरकार ने स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को भी जिलों की जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी की व्यवस्था को मजबूत किया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को मथुरा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को अमरोहा और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का प्रभार सौंपा गया है।
राज्य मंत्रियों में असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल और बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच तथा अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं का प्रभार दिया गया है। वहीं, सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़, दिनेश खटीक को शामली, संजीव गोंड को चंदौली और बलदेव सिंह औलख को पीलीभीत की जिम्मेदारी मिली है।
यह फेरबदल सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा
विश्लेषकों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत सरकार ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और योजनाओं की प्रभावी निगरानी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04