कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एकमात्र एजेंडा देश में असंतोष की आग भड़काना: वेदप्रकाश
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने भी विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संसद में गतिरोध और सडकों पर प्रदर्शन सोची समझी साजिष का नतीजा बताया जा रहा है। जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
खबर विस्तार : -
जगदलपुर/श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने भी विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संसद में गतिरोध और सडकों पर प्रदर्शन सोची समझी साजिष का नतीजा बताया जा रहा है। जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को कभी भी छात्रों के भविष्य या न्याय से कोई लेना-देना नहीं था। यह लोग देश में अराजकता का माहौल फैलाना चाहते थे।
इण्डी गठबंधन बेनकाब हो गया
जब सरकार ने कड़ा कानून बनाने की दिशा में काम किया, तो इण्डी गठबंधन बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के हर होनहार छात्र के हक की रक्षा करने के लिए बचनबद्ध है। वहीं दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि उकसावे की कोषिश ने विपक्ष के असली राजनीतिक चरित्र और उनके भारत विरोधी एजेंडे की पोल खोल दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कदम उठाया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के साथ कठोर प्रावधानों वाले कानून का मसौदा तैयार करवाया जा रहा है।
जंतर-मंतर को लेकर पूरी स्थिति साफ
उन्होने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एकमात्र एजेंडा छात्रों के कंधे पर बन्दूक रखना है। वह अपनी राजनीतिक रोटियांे के साथ देश में असंतोष की आग भड़काना चाहते हैं। दूसरी ओर श्रीनगर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि सोनम वांगचुक को किस तरह से मनाया गया है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। बच्चों की आड़ लेकर देश के अंदर उपद्रव करने वाले बच नहीं सकते। सरकार इन पर कडी कारवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जंतर-मंतर को लेकर पूरी स्थिति साफ हो चुकी है। कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अस्तित्व है, यह किसी से छुपा नहीं है। नीट पेपर लीक को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की, आगे भी होगी। किसी को भी छोडा नहीे जाएगा।\
प्रधानमंत्री हमेशा छात्रों से संवाद करते
संलिप्तों के खिलाफ कार्रवाई हुई। देश में अराजकता करने की कोशिश वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। रंधावा ने कहा कि आज केंद्र में एक मजबूत सरकार है। देश में कोई व्यक्ति अराजकता की गतिविधियों में पाया जाए, तो उसे निश्चित तौर पर देशद्रोही माना जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनटीए अधिकारियों की बर्खास्तगी पर भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि यह एक अच्छा निर्णय है। भाजपा विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा छात्रों से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को स्वीकार करना चाहिए कि उनकी वजह से ही आज देश में अराजकता पैदा हुई है। जो लोग भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाने जैसी बात कर रहे हैं, उन्हें सोचना होगा कि ये प्रधानमंत्री मोदी का भारत है।
यह भी पढ़ें: संजय झा ने विपक्ष को दिया जवाब, कहा पार्ट टाइम वाले हैं यह नेता
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04