Bharat Tiwari Encounter: प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के एनकाउंटर पर उठाए सवाल, सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना
खबर सार :-
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भोजपुर में हुए भगत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भरत का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या हुई है।
खबर विस्तार : -
Bharat Tiwari Encounter: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को हत्या बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के बारे में भी बात की। इसके साथ ही बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा है।
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर नही हत्या- प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भोजपुर में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को गलत ठहराते हुए इसे हत्या बताया है। बिहार की राजनीति में नई सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "सम्राट चौधरी पहली बार सत्ता में आए हैं, उन्हें अनुभव नहीं है और जोश में आकर अपराधियों के खिलाफ खुला एक्शन की बात कर रहे हैं। वे राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व हैं। उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी का नाम पहले भी कुछ अपराधों में सामने आ चुका है। भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर पर अभी तक सीएम ने संवेदना भी नहीं जताई है।'' मुख्यमंत्री के आपराधिक छवि को लेकर उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी पर भी सात हत्या का आरोप है लेकिन नाबालिग का सर्टिफिकेट दिखाकर वह जेल से छूट गए थे। वो ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और बीजेपी उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव तक बना कर रखेगी। सम्राट चौधरी का चाल चरित्र और चेहरा मुख्यमंत्री बनते ही दिखने लगा है।"
Prashant Kishor Statement: बांकीपुर के चुनावी मैदान में उतरेंगें- प्रशांत किशोर
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए कहा, "बिहार में यह बीजेपी की सबसे मजबूत सीट है। बांकीपुर की जनता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रुप में चयन से नाराज है। बांकीपुर की जनता कह रही है कि उन लोगों ने सम्राट चौधरी के लिए नहीं नीतीश कुमार के लिए वोट दिया था।" उन्होंने इस पर आगे कहा कि वो बांकीपुर की चुनाव लड़ेंगें। अगर सबकी सहमति है तो वो इस चुनावी मैदान में उतरेंगें। उनके चुनाव में उतरने से अगर विपक्षी दल के पैर डगमगाते हैं, तो वे लड़ेंगें।
Prashant Kishor Statement: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण- प्रशांत किशोर
बांकीपुर चुनाव को लेकर उन्होंने आगे कहा, "बांकीपुर का चुनाव जनमत संग्रह की तरह है क्योंकि पहली बार सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में चुनाव हो रहा है। बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर के बाद पहली बार बिहार की जनता इस विधानसभा में वोट कर रही होगी।'' इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर में हुए चंदा चोरी को लेकर कहा, "किसी भी संस्थान में अकाउंटिबिलिटी की कमी होगी, तो ऐसी घटना होगी। ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।'' राम मंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र है। हिंदुत्व की बात करना और उसकी बातों में यकीन रखना अलग बात है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिश्वत मामले पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर, आप सरकार पर आरोप बेबुनियाद
2026-08-23
-
हिमाचल विधानसभा परिसर में भाजपा और कांग्रेस विधायकों का हंगामा
2026-08-22
-
भाजपा का मिशन: 2027 में सात राज्यों में विधानसभा और 2029 में लोकसभा चुनाव में जीत!
2026-08-22
-
CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत 52 नेताओं 'बुलेटप्रूफ जैकेट'
2026-08-22
-
गुरुग्राम में सीएम के काफिले में व्यवधान, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए
2026-08-22
-
राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर, लगे ये आरोप
2026-08-21
-
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन 10 मिनट चली कार्यवाही
2026-08-21
-
पैलेट गन मामले में राहुल गांधी का थाने पर धरना, FIR दर्ज करने मांग
2026-08-21
-
हिमाचल: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
2026-08-20
-
1984 दंगों के आरोपी सज्जन कुमार का कैसे हुआ निधन
2026-08-20
-
1984 के दंगों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
2026-08-20
-
निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग पर आयोजित की कार्यशाला
2026-08-19
-
बसपा ने सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी चुनाव आयोग के कामों की जिम्मेदारी
2026-08-19
-
जौहर ट्रस्ट व विश्वविद्यालय मामले में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी
2026-08-19
-
भजापा की राष्ट्रीय टीम में MP के 6 नेताओं को मिली जगह
2026-08-17