Munakka Benefits: 'मुनक्का' जिसे काली किशमिश भी कहा जाता हैं। यह एक तरह का सूखा अंगूर होता है। 'मुनक्का' दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके अनगिनत फायदे (Munakka Khane Ke Fayde)हैरान करने वाले हैं। 'मुनक्का' न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है, जो पाचन, रक्त संचार और त्वचा समेत सेहत को बेहतर बनाने में कारगर है।
इतना ही नहीं, 'मुनक्का' का रोजाना सेवन सेहत से जुटी तमाम समस्याओं को दूर करने में भी लाभदायक है। इसमें विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं मुनक्का के अनगिनत फायदों के बारे में.....
* मुनक्का खाने से न केवल पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। साथ ही हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऊर्जा का स्रोत भी बढ़ता है। इसके अलावा यह त्वचा के लिए फायदेमंद है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।
* मुनक्का (Munakka) यानी काली किशमिश में लिपिड (वसा) कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काले बीज वाले मुनक्का हाइपरलिपिडिमिया के रोगियों में रक्तचाप और एंटीऑक्सीडेंट के स्तर में सुधार करता है। यह हृदय रोगों के कुछ जोखिमों को कम करने में मदद करता है।
* मुनक्का में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है।आयरन और विटामिन बी से भरपूर मुनक्का एनीमिया को दूर करने में भी कारगर है।
* Munakka Khane Ke Fayde- मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने का भी काम करते हैं। इसके सेवन से झुर्रियां और बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी काफी फायदेमंद है।
* मुनक्का पाए जाने वाले कैल्शियम-मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते है। इतना ही नहीं, थकान और कमजोरी को दूर करने में भी इसका सेवन उपयोगी माना जाता है।
* मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। विटामिन ए खासतौर पर आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल