श्रीगंगानगर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला राजकीय चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. पीके बेरवाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव को मेडिकल कॉलेज की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकताओं से भी अवगत करवाया।
जिला राजकीय चिकित्सालय की फैकल्टी द्वारा मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि एनएमसी के निर्धारित बीसीबीआर और बीसीएमईटी सहित अन्य कोर्स इन्हें भी करवाए जाएं। चिकित्सा शिक्षा में पीजी अध्ययन हेतु व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के पश्चात प्रमुख शासन सचिव ने मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में आधारभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता के लिए भी निर्देशित किया गया।
फैकल्टी की कमी के संबंध में प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि यूटीबी के माध्यम से आवश्यक फैकल्टी की व्यवस्था की जाए। रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी तो सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। राज्य सरकार भी चिकित्सा सुविधाओं में बेहतरी और बढ़ोतरी के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला चिकित्सालय में संसाधनों की कमी पर प्रमुख शासन सचिव ने चिकित्सालय प्रशासन को आरएमआरएस के माध्यम से आवश्यक आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिला राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से भी अवगत करवाया गया।
इसके पश्चात प्रमुख शासन सचिव ने राजकीय जिला चिकित्सालय का अवलोकन किया। उन्होंने नशामुक्ति, रामाश्रय वार्ड, इमरजेंसी, डायलिसिस, बच्चा वार्ड, रिकॉर्ड रूम सहित अन्य वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान उपचाराधीन रोगियों से भी बात करते हुए प्रमुख शासन सचिव ने चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चा वार्ड की सराहना करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अन्नपूर्णा रसोई अवलोकन के दौरान संचालकों द्वारा प्रमुख शासन सचिव और जिला कलक्टर डॉ. मंजू का सम्मान किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल