Makarasana Benefits : हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनानेे की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व में योग के महत्व और उसके लाभ के महत्व को उजागर करने का दिन है। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग हमें यह याद दिलाती है कि अच्छे स्वास्थ्य को पाने के लिए योग कितना ज़रूरी है।
आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव को कम करने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। योग हमें तनाव से राहत दिलाता है और सेहतमंद भी बनाए रखने में अहम रोल अदा करता है। योग के कई आसनों में से एक महत्वपूर्ण आसन है मकरासन, जिसे मगरमच्छ मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से पीठ और कमर के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह आसन शरीर को आराम भी देता है। आइए, जानते हैं इस आसन के फायदे और इसे करने का सही तरीका।
आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक मकरासन का अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह विशेष रूप से पीठ, कमर और कंधों की जकड़न को दूर करने में मददगार साबित होता है। यह श्वसन प्रणाली के लिए भी लाभकारी होता है। यह योगासन मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा देता है।
मकरासन को रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह रीढ़ की हड्डी की संरचना को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है और उसमें लचीलापन लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान है जो पीठ दर्द, स्लिप डिस्क या स्पाइनल टेंशन जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसके नियमित अभ्यास रीढ़ की हड्डी मजबूत और स्वस्थ बनती है।
इसके अलावा, मकरासन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायक हो सकता है। इस आसन के अभ्यास से शांति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। आयुष मंत्रालय भी इस बात की पुष्टि करता है कि मकरासन करने से रिलैक्स अनुभव होता है। हम शारीरिक शांति के साथ साथ मानसिक शांति महसूस करते हैं। इस आसन को रोज़ करने से मन शांत रहता है और चिंता कम होती है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
मकरासन पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आसन को करते समय शरीर पेट के बल ज़मीन पर लेटा होता है, जिससे पेट पर हल्का और आरामदायक दबाव पड़ता है। यह दबाव पाचन अंगों को सक्रिय करता है। इस आसन को करते वक्त जब हम गहरी और धीमी सांस लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, कब्ज, और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) के अनुसार, मकरासन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करेंः
यह स्थिति शरीर को आराम देने के साथ-साथ मन को शांत और तनाव मुक्त करती है। मकरासन का नियमित अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल