Yogasan Tips: बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने लिवर को डिटॉक्स और हेल्दी बनाए रखने के लिए योग को बेहद प्रभावी बताया है। मंत्रालय के अनुसार, त्रिकोणासन, धनुरासन, भुजंगासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन और सलंब भुजंगासन का नियमित अभ्यास लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है।
त्रिकोणासन लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है। इसे करने के लिए ताड़ासन में खड़े होकर पैरों को फैलाएं और दाईं ओर झुककर दाहिने हाथ से टखना या पैर छुएं। इस दौरान बायां हाथ ऊपर रखें और 20-30 सेकंड तक स्थिति में रहें। यह आसन लिवर और पेट के अंगों पर हल्का दबाव डालता है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
पेट के बल लेटकर पैरों को मोड़ें और हाथों से टखने पकड़ें। सांस भरते हुए छाती और जांघों को ऊपर उठाएं। यह आसन शरीर को धनुष की आकृति देता है। प्रतिदिन 15-20 सेकंड तक इसका अभ्यास करने से लिवर की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं, पाचन सुधरता है और पेट की चर्बी कम होती है।
भुजंगासन लिवर की सूजन कम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पेट के बल लेटकर हथेलियां कंधों के पास रखें, सांस भरते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं। यह आसन लिवर पर हल्का खिंचाव डालता है, जिससे रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है।
यह आसन लिवर को टॉनिक की तरह पोषण देता है। शरीर को मोड़ने से पेट के अंदरूनी अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे लिवर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। साथ ही पाचन रसों का स्राव बढ़ता है, जो भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है।
सलंब भुजंगासन को ‘स्फिंक्स पोज़’ भी कहा जाता है। इसमें केवल छाती तक शरीर को ऊपर उठाया जाता है। यह आसन लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और पेट के क्षेत्र को डिटॉक्स करता है। रोजाना 15-20 सेकंड तक अभ्यास करने से लिवर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल