लखनऊः ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल किसी को भी नुकसान दे सकता है। हाल में ही किए गए एक रिसर्च से इस बात का पता चला कि बच्चों को मोबाइल से ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। इनकी आंखों का पानी सूखने लगता है। इससे इनकी आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। आखों के रेटिना में टेढ़ापन आने लगता है। यह शोध अलीगढ़ के गांधी नेत्र चिकित्सालय का है। जानकारी के अनुसार, करीब 3000 बच्चों पर शोध किया गया। अध्ययन में इस बात की जानकारी मिली कि टीवी, मोबाइल, ऑनलाइन क्लास, वीडियो गेम, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स का दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है।
इसके इस्तेमाल से बच्चों की आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है। इनकी आंखों में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जैसे, आंखों का पानी सूखना, रोशनी कम होना और असामान्य तरीके से पलक झपकने की शिकायतें बढ़ रही हैं। गांधी नेत्र चिकित्सालय में हुए शोध में यह बताया गया कि आंखों की रेटिना भी टेढ़ी हो रही है। 3000 बच्चों की समस्याओं में समानता का कारण एक जैसी ही है। जिन तीन हजार बच्चों को शोध में शामिल किया गया, उनकी उम्र को तीन भागों में बांटा गया। तीन से पांच वर्ष, पांच से दस और 10 से 12 वर्ष की आयु में इनकी आंखों पर असर का अध्ययन किया गया।
पूरी जानकारी यही है कि मोबाइल, ऑनलाइन क्लास, टीवी, स्मार्ट वॉच, वीडियो गेम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स भी आंखों की रोशनी कम कर देते हैं। बताते हैं कि करीब 70 फीसदी शहरी बच्चे इसकी चपेट में हैं। बाकी तीस फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। ऐसे बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी आंखों में दिक्कतें हैं। यही कारण है कि आंखों पर चश्मा लगाए बच्चों की संख्या भी बढ रही है। डॉ. अजय कुमार सक्सेना, नेत्र चिकित्साधिकारी, गांधी नेत्र चिकित्सालय की सलाह है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल से दूर रखें। शुरूआती दिक्कतों के लक्षण आंखों में सूखापन, धुंधलापन, खुजली आदि हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण