Chronic Pain: बॉडी पेन आजकल एक आम समस्या बन गई है। विश्व में करीब 30 फीसदी ऐसे लोग हैं, जो किसी न किसी पुराने दर्द ( Chronic Pain) जैसे माइग्रेन या पीठ दर्द पीड़ित हैं। इनमें से हर तीन में से एक व्यक्ति को एक से अधिक जगहों पर दर्द होता है। अध्ययन में पाया गया कि शरीर के एक से अधिक हिस्सों में तीन महीने या उससे अधिक समय तक रहने वाला पुराना दर्द डिप्रेशन की संभावना को चार गुना तक बढ़ा सकता है।
अध्ययन में पाया गया कि शरीर के एक से अधिक हिस्सों में दर्द होने पर डिप्रेशन का खतरा एक ही जगह दर्द ( Chronic Pain) होने की तुलना में अधिक होता है। डिप्रेशन यानी अवसाद एक मानसिक समस्या है जिसमें लोग उदास, निराश और तनावग्रस्त महसूस करते हैं। डिप्रेशन मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।
येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डस्टिन शाइनोस्ट का कहना है कि, दर्द सिर्फ शरीर का नहीं होता, यह दिमाग को भी प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि शरीर में सूजन के कारण दर्द और डिप्रेशन एक दूसरे से संबंधित भी हो सकते हैं। सूजन से जुड़ा एक प्रोटीन जिसे सी-रिएक्टिव प्रोटीन कहा जाता है जो दर्द को समझाने में मदद कर सकता है।
ये अध्ययन यूके बायोबैंक के 4 लाख 31 हजार से अधिक लोगों पर आधारित है, जिनका 14 साल तक अनुसरण किया गया। दर्द को सिर, चेहरा,पीठ, गर्दन, कमर, पेट, घुटने और सामान्य दर्द जैसे भागों में विभाजित किया गया था। शोध में यह भी पता चला कि शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो, अगर यह लंबे समय तक बना रहता है, तो इससे डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
प्रोफेसर शेनॉस्ट का मानना है कि- हम अक्सर मानसिक स्वास्थ्य को शरीर के अन्य अंगों जैसे दिल या लीवर से अलग मानते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि हमारे शरीर के सभी अंग एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। अगर दर्द और डिप्रेशन के पीछे के कारणों को और गहराई से समझा जाए, तो इसका इलाज खोजने में मदद मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल