जंग जैसा ही था, आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता को न्याय का संघर्ष
खबर सार :-
कोलकाता, ममता बनर्जी सरकार की नींव हिलने लगी थी। फिर भी उनका इरादा जीरो टालरेंस का नहीं था। रेप-मर्डर पीड़िता को न्याय का संघर्ष एक जंग जैसा था। पूरे देश से न्याय की गुहार हुई, लेकिन सरकार तक गुनहगार को सजा दिलाने में पीछे होती रही, में देश से ममता सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी। आज रविवार को उसी आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई।
खबर विस्तार : -
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी स्वास्थय केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों में आज रविवार को आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दुखद घटना की दूसरी बरसी पर, पीड़िता को एक दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने उस घटना की यादें ताजा कर दी। इतनी बड़ी घटना को छिपाने के लिए पूरे सरकारी सिस्टम का सहारा लिया गया। पूरे देष की आवाज उस सिस्टम के खिलाफ उठी थी, जिसकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थीं।
अस्पताल में तृणमूल के पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन भी मौजूद
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तृणमूल के पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन भी मौजूद थे। वह शुरू से ही आंदोलन के दौरान ही मुखर रहे हैं। उन्होंने पीड़िता से जुड़े मामले की जांच की जानकारी मांगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि बलात्कार-हत्या मामले में सबूत नष्ट करने वालों की भी जांच की जानी चाहिए। हालांकि ऐसा आयोजन पहली बार हुआ, जब सरकार के बुलावे पर आरजी कर की पीड़िता को याद किया गया। पिछले साल ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं किया था। देश
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सरकारी अस्पतालों में मौन रखा
इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के स्वास्थय मंत्री शरदवत मुखर्जी के साथ बैठक की थी। उसी दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के बारे में अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही रविवार को सभी सरकारी अस्पतालों में मौन रखा गया। बता दें कि डाक्टरों और नर्साें की ओर से भी जांच और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। 9 अगस्त, 2024 का वह दिन कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को सड़क पर आना पड़ा
टना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। न्याय की मांग करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को सड़क पर आना पड़ा। युवकों ने आंदोलन, विरोध प्रदर्शन, रात भर जागकर विरोध, भूख हड़ताल और लगातार जुलूस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। पीड़िता की मां को लोगों ने भाजपा विधायक बनाया है। पीड़िता की याद में उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीड़िता की मां यहीें से विधायक हैं। लोक संस्कृति भवन में परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ।
मामले में अब तक सिर्फ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया
इसमें पीड़िता के नाम पर गठित ट्रस्ट के बैनर तले लोग पहुंचे। न्याय प्रक्रिया इतनी कठिन है कि डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में अब तक सिर्फ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस के सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। तब से मामला वहीं अटका है। संजय के खिलाफ सबूत बने रहे और चार्जशीट दाखिल कर दी गई। बहरहाल, सियालदह कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया तेजी हुई। जज ने संजय को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें : वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के डाक्टरों ने किया दुनिया का पहला अद्भुत ऑपरेशन
अन्य प्रमुख खबरें
-
बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में सुलह, दोनों ने दी सफाई
2026-09-23
-
telangana : अस्पताल में निगरानी की भूमिका की होगी जांच, मृतक बच्चों की संख्या पांच हुई
2026-09-23
-
आयुष्मान योजना: 60 करोड़ लोगों को मिली है 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज
2026-09-23
-
केजीएमयू नर्सिंग छात्रा की मौत पर हंगामा, छात्रों के गंभीर आरोप
2026-09-21
-
world-alzheimer's-day: ब्लड टेस्ट से पहले मिल सकती है इस बीमारी को पहचानने में मदद
2026-09-21
-
अल्जाइमर में जरूरी है बुजुर्गों की देखभाल, ऐसे पहचानें शुरुआती संकेत
2026-09-20
-
स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में शामिल करें फल-सब्जियां और ‘श्री अन्न’
2026-09-20
-
बच्चों में ये 6 लक्षण हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण
2026-09-19
-
रायपुर: सरकार बनी सहारा, जीवन रक्षक महंगी दवा और इंजेक्शन अस्पताल में फ्री
2026-09-18
-
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर एनसीडी मरीजों की देखभाल पर हुई चर्चा
2026-09-18
-
पेशाब में जलन और यूटीआई के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
2026-09-18
-
केजीएमयू में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 519 टीबी मरीज गोद लिए गए
2026-09-17
-
up :97.75 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज मिला, अभी और बढ़ेगा दायरा
2026-09-16
-
लखनऊ के सिविल अस्पताल में 26 सेमी और 450 ग्राम के पित्ताशय की सफल सर्जरी
2026-09-15
-
स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण और जागरूकता की पूरी जानकारी
2026-09-15