Zaheer Khan-Sagarika: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पिता बन गए हैं। शादी के 8 साल बाद पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फैमिली तस्वीर शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी सुनाई। साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।
इस सेलिब्रेटी कपल ने अपने बच्चे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए जहीर खान नवजात को गोद में लिए नजर आए। वहीं, सागरिका उसे पीछे से गले लगाती नजर आईं। प्यारी तस्वीर के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने लाडले का क्या नाम रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यार, आभार और ईश्वर के आशीर्वाद से हम अपने प्यारे छोटे बेटे फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।
जिसके बदा सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हरभजन सिंह ने लिखा, आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे। अंगद बेदी ने लिखा, वाहेगुरु। सुरेश रैना ने भी दंपति को उनके बेटे के जन्म पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। आकाश चोपड़ा ने लिखा, आप दोनों को बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।
बता दें कि लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद जहीर-सागरिका ने साल 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद नवंबर 2017 में दोनों ने शादी कर ली। इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की थी। 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सागरिका ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी एक बड़ी पहचान बना ली थी।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं। हालांकि जहीर खान से शादी करने बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया। जहीर खान की बात करें तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर हैं। जहीर की देखरेख और ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल