Border 2: अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अमृतसर में आगामी युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' की शूटिंग पूरी कर ली है। वरुण धवन ने अमृतसर में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। वह अपनी को-स्टार अभिनेत्री मेधा राणा के साथ स्वर्ण मंदिर गए जहां से फोटो शेयर की। इसके अलावा बुधवार को निर्माताओं ने अमृतसर के सेट से रैप-अप पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियो में निर्माता भूषण कुमार, अभिनेत्री मेधा राणा और वरुण धवन नजर आ रहे हैं, जबकि अभिनेता वरुण धवन केक काटते हुए कह रहे हैं, "शूटिंग खत्म हुई, भारत माता की जय।"
बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर-2' में वरुण के साथ अभिनेत्री मेधा राणा एक खास भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, कुछ समय पहले निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म में अभिनेत्री के चयन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, "हम फिल्म में एक ऐसी लड़की चाहते थे जो उस क्षेत्र की भाषा, भाव और वास्तविक माहौल को सहजता से सही तरीके से प्रस्तुत कर सके। हालांकि मेधा उन उम्मीदों पर खरी उतरीं। अपनी काबिलियत से उन्होंने सभी को प्रभावित किया, खासकर उस क्षेत्र की बोली, बोलने का तरीका और उनके अभिनय में भावों की गहराई ने सभी को हैरान कर दिया। हमें पूरा विश्वास है कि मेधा इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।" यह फिल्म मेधा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ के बैनर तले किया जा रहा है। 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलज़ार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी भी हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू