'कार एक्सीडेंट ने समझाई जिंदगी की अहमियत', मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे हादसे को लेकर बोलीं डोनल बिष्ट
खबर सार :-
टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री डोनल बिष्ट के साथ एक गंभीर हादसा हुआ। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए कार एक्सीडेंट ने डोनल को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। हादसे को लेकर डोनल ने अपनी आपबीती साझा की है। डोनल ने बताया कि कैसे इस एक पल ने उन्हें जिंदगी की अहमियत बता दी। डोनल के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह शूटिंग पर जा रही थीं।
खबर विस्तार : -
मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री डोनल बिष्ट के साथ एक गंभीर हादसा हुआ। इस कार एक्सीडेंट ने डोनल को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। इस हादसे को लेकर बात करते हुए डोनल ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे ऐसे पल इंसान को जिंदगी की अहमियत समझा देते हैं।
डोनल बिष्ट ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब वह शूटिंग पर जा रही थीं। उन्होंने कहा, ''यह हादसा 19 दिसंबर को मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ था। मैं रोज की तरह अपने काम पर जा रही थी। ड्राइवर ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन हादसा हो गया।
समय पर नहीं लगता ब्रेक तो बहुत गंभीर हो सकते थे नतीजे
अभिनेत्री ने कहा, ''टक्कर के बाद कार और ट्रक आपस में फंस गए थे। हालात इतने गंभीर हो गए कि दोनों गाड़ियां करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। यह पूरा वाकया कुछ ही सेकंड में हुआ, लेकिन उन पलों में डर और घबराहट चरम पर थी। आखिरकार ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, जिससे दोनों वाहन अलग हो पाए। डोनल ने कहा कि अगर समय पर ब्रेक नहीं लगते, तो नतीजे बहुत गंभीर हो सकते थे।
हादसे के बाद काफी देर तक सदमे में रहे
उन्होंने कहा, ''हादसे के बाद हम काफी देर तक सदमे में रहे। उस समय किसी को भी समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। भगवान का शुक्र है कि हादसे में सभी सुरक्षित रहे और किसी को जानलेवा चोट नहीं आई। हादसे के बाद शरीर से ज्यादा मन पर असर पड़ा और डर काफी समय तक बना रहा।
डोनल ने बताया कि एक्सीडेंट के बावजूद उन्होंने अपने काम के कमिटमेंट पूरे किए। उन्होंने कहा, ''प्रोफेशनल जिंदगी में कई बार इंसान को अपनी निजी भावनाओं को अलग रखकर काम करना पड़ता है। शूटिंग के दौरान मैंने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 'शो मस्ट गो ऑन' की सोच बहुत गहरी है।
किसी भी हालात में जिंदगी रुकती नहीं है
उन्होंने कहा, ''जब काम खत्म हुआ और मुझे खुद के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला, तब एहसास हुआ कि वह हादसा कितना डरावना था। उस समय जिंदगी की अहमियत समझ आई। एक पल में सब कुछ बदल सकता है। इस अनुभव से मैंने यह सीख ली कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, जिंदगी रुकती नहीं है और इंसान को आगे बढ़ते रहना पड़ता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24