Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के फ़ैन्स को उनके जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज मिला। उनकी और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" का जिसका बेसब्री से इंतजार था, टीजर रिलीज हो गया है। जून में रिलीज हुए पहले रोमांटिक पोस्टर के बाद अब टीज़र ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन 'सत्यप्रेम की कथा' फेम समीर विद्वांस ने किया है।
इस क्रिसमस पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और अनन्या पांडे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए वापस आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक का नाम रे और अनन्या का नाम रूमी है। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री, मस्ती और प्यार भरा माहौल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कार्तिक के जन्मदिन पर रिलीज हुआ यह टीजर उनकी दुनिया की एक खूबसूरत, रंगीन और मजेदार झलक दिखाता है। फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

टीजर में अनन्या और कार्तिक कॉमेडी के साथ-साथ बोल्ड सीन भी देते हैं। अनन्या पांडे ने टीज़र शेयर करते हुए कार्तिक को जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आपके रूममेट की तरफ़ से जन्मदिन की बधाई।" फिल्म को समीर विदवान्स ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म ₹150 करोड़ के बजट में बनी है।
शुरुआती फ्रेम से ही यह साफ़ है कि रे और रूमी अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। रंगीन लोकेशन और इमोशनल रोमांस इस फिल्म को खास बनाते हैं। फिल्म के पोस्टर के बाद, टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। इमोशन, रोमांस और शानदार लोकेशन से भरी यह फिल्म कार्तिक और अनन्या के फैंस के लिए सच में एक अनोखा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। यह रोमांटिक कॉमेडी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर थिएटर में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल