Anunay Sood Death: मशहूर सोशल मीडिया ट्रैवल इन्फ्लुएंसर (Travel Influencer ) और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया है। वह महज 32 साल के थे। इस खबर से हर कोई स्तब्ध है। हालांकि उनकी मौत किन कारणों से हुई इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुनय सूद के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है और संवेदना व्यक्त की है तथा उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।
बता दें कि अनुनय सूद एक प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और और फोटोग्राफर थे। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स और YouTube पर लगभग 3,80,000 सब्सक्राइबर थे। उनके कंटेंट में खूबसूरत नज़ारे में, सिनेमाई वीडियो और अद्भुत यात्रा ब्लॉग शामिल थे, जिससे उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली। Anunay Sood को आखिरी बार लास वेगास में देखा गया था, जहां उन्होंने एक लग्ज़री कार प्रदर्शनी में शिरकत की थी। उन्होंने लग्जरी गाड़ियों के साथ सोलो तस्वीरें पोस्ट की थीं। अनुनय सूद के आकस्मिक निधन से यूजर्स और अन्य ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स बेहद दुखी हैं।

अनुनय सूद के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा है, "बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम आपकी संवेदना और निजता का ध्यान रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप निजी संपत्ति के पास इकट्ठा होने से बचें। कृपया उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
गौरतलब है कि 32 साल की उम्र में भी अनुनय फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल थे। उनका नाम 2022 से 2024 तक के लिए इस सूची में शामिल था। अनुनय सूद लंबे समय से दुबई में रह रहे थे और वहां के पर्यटन स्थलों को कवर कर रहे थे। वह एक छोटी सी फर्म भी चलाते थे। हालांकि, अब उनके निधन से उनके पीछे कई सवाल रह गए हैं। उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि उनका निधन कैसे हुआ। एक यूज़र ने लिखा, "ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। यकीन करना मुश्किल है, क्योंकि मुझे कल रात ही इसके बारे में पता चला।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू