Toxic Teaser : हाथ में गन, मुंह में सिगार...यश स्टारर 'टॉक्सिक' के धांसू टीजर ने मचाया धमाल
खबर सार :-
Toxic Teaser: सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर मेकर्स ने टॉक्सिक का धमाकेदार टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म के टीजर को कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इससे फिल्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। टीजर में य़श के साथ चार अभिनेत्रियों की एंट्री दिलाई गई है।
खबर विस्तार : -
Toxic Teaser: साउथ एक्टर्स यश (Yash) अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनकी एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। इसी बीच गुरुवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने फैन्स को बड़ा तोहफा दिया और फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया।
Yash Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के धांसू टीजर ने मचाया धमाल
टीजर में यश (Yash) अपने किरदार 'राया' के रूप में नजर आ रहे हैं। यह टीजर पूरी तरह से एक्शन और जबरदस्त ड्रामा से भरपूर है। शुरुआत एक कब्रिस्तान के सीन से होती है, जहां कई लोग मौजूद हैं। इसी बीच यश की धमाकेदार एंट्री होती है और वह पूरी जगह तहस-नहस कर देता है। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार लिए उनका दमदार लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
यश की ‘जहरीली’ दुनिया में चार देवियों की एंट्री
टीजर को देखकर फिल्म के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें चार प्रमुख महिला किरदार भी हैं। कियारा आडवाणी ने नादिया की भूमिका निभाई है, हुमा कुरैशी ने एलिजाबेथ की भूमिका निभाई है, नयनतारा ने गंगा की भूमिका निभाई है, तारा सुतारिया ने रेबेका की भूमिका निभाई है। इसके अलावा रुक्मिणी वसंता ने मेलिसा की भूमिका नजर आएंगी है। फिल्म के निर्माताओं ने सबसे पहले इन महिला किरदारों की झलक पेश की थी।
'टॉक्सिक' में कई मशहूर हस्तियां शामिल
'टॉक्सिक' की टीम में कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतू मोहनदास ने संभाली है। हाई-ऑक्टेन एक्शन को प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जे जे पेरी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खम्फाकदी के साथ श्रृंखला 'जॉन विक' के लिए जाने जाते हैं। इस तरह फिल्म में एक्शन, स्टाइल और विश्वस्तरीय विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।
Yash Toxic Teaser: कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं में भी डबिंग की जाएगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज भी तय है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिलहाल‘टॉक्सिक’ के जरिए यश लगभग चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24