रिलीज को तैयार परमवीर सिंह चीमा-रणवीर शौरी स्टारर ‘द पिरामिड स्कीम’, ड्रामा सीरीज में दर्शकों को देखने को मिलेगी महत्वाकांक्षा और लालच की कहानी
खबर सार :-
अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन नई ड्रामा सीरीज ला रहे हैं। ड्रामा सीरीज द पिरामिड स्कीम के मेकर्स ने दर्शकों के लिए रिलीज डेट भी जारी कर दी है। इस सीरीज में दर्शकों को महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी अमीर बनने के सपनों की कहानी देखने को मिलेगी। इस सीरीज की कहानी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हरिद्वार शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीवीएफ इससे पहले पंचायत, ग्राम चिकित्सालय जैसी लोकप्रिय सीरीज बना चुकी है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन नई ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी अमीर बनने के सपनों पर आधारित है। ड्रामा सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ के मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अपकमिंग ड्रामा सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हरिद्वार शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी
‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हरिद्वार शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी गोल्डी नाम के एक मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहतर जीवन की तलाश में है। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वह पिरामिड मार्केटिंग की चकाचौंध भरी दुनिया में फंस जाता है। जैसे-जैसे वह जमीन से जुड़े और ईमानदार मनोज श्रीवास्तव के साथ जुड़ता है, उसकी उम्मीदें लालच, महत्वाकांक्षा और धोखे भरी अंधेरी दुनिया में बदलने लगती हैं।
अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे रणवीर शौरी, शेखर सुमन जैसे कलाकार
सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के अलावा अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी, आशीष राघव, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि भेल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस प्राइम ओरिजिनल सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने तैयार किया है। वहीं, श्रेयांश पांडे इसके क्रिएटर हैं, जबकि आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे डायरेक्टर हैं।
5 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘द पिरामिड स्कीम’
मेकर्स के अनुसार, ‘द वायरल फीवर’ पहले ही ‘पंचायत’, ‘अस्पिरेंट्स’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसी सफल और लोकप्रिय सीरीज बना चुका है। अब ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। द वायरल फीवर के प्रेसिडेंट विजय जोशी ने बताया, “इस सीरीज के जरिए हम महत्वाकांक्षा, पहचान की चाहत और पिरामिड स्कीम की दुनिया को दिखाना चाहते हैं। आमतौर पर स्क्रीन पर इस विषय को कम दिखाया जाता है।
महत्वाकांक्षा और उम्मीदों को सहज अंदाज में पेश करती है यह सीरीज
वहीं, प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर और हेड मनीष मेनघानी ने बताया, “यह सीरीज महत्वाकांक्षा और उम्मीदों को बहुत सहज और दिल से जुड़ने वाले अंदाज में पेश करती है। परमवीर सिंह चीमा का शानदार अभिनय, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के दमदार किरदार कॉमेडी, ड्रामा और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण लेकर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30