The Odyssey Box Office Collection: भारत में 100 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, IMAX क्रेज बना बड़ी वजह
खबर सार :-
क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी ने इंडिया में रिलीज के एक हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये के आकंड़े के करीब पहुंच गई है। बता दें कि यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
खबर विस्तार : -
The Odyssey Box Office Collection: हॉलीवुड की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज हुई, और महज एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित है। इसमें मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन और लुपिता न्योंगो मुख्य किरदार में हैं। यह प्राचीन यूनानी कवि होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित है।
फिल्म ने दुनियाभर में मचाया धमाल
क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को विदेशों के साथ-साथ भारत में भी दमदार कमाई कर रही है। फिल्म देश भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय केवल कुछ चुनिंदा थिएटर्स या कुछ खास शहरों की स्क्रीन पर ही रिलीज की गई है। बावजूद इसके महज एक ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच गई है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। थिएटर लोगों से खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। अगर फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 400 मिलियन डॉलर्स यानी भारतीय रुपयों के मुताबिक 4000 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर ये फिल्म अपना जलवा बिखेर रही है, लेकिन इंडिया में भी ये बेहिसाब कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द ओडिसी' ने 8 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 109.69 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है।
भारत में यह केवल 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज
इस फिल्म का नेट कलेक्शन 91 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। जिस तरह लोगों में इसका जुनून देखने को मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आज या कल में यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यह फिल्म लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे भारत में यह केवल 2500 स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई है और इनमें से भी 30-40 IMAX सिनेमा मौजूद हैं। यहां भी हर शो सभी टिकटें बिक चुकी हैं और हॉल में बैठने के लिए एक भी सीट खाली नहीं बची है। इसमें खास बात यह है कि क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी फिल्म जिस IMAX स्क्रीन के लिए बनाई है, वैसी स्क्रीन भारत के किसी भी व्यावसायिक सिनेमाघर में उपलब्ध नहीं है। गुजरात की एक साइंस सिटी में यह स्क्रीन मौजूद है, लेकिन उसका इस्तेमाल कमर्शियल प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाता है।
बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंटेशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग
भारत में इस फिल्म की प्रसिद्धि के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ओडिसी' का कुछ हिस्सा रामायण से प्रेरित है। इस फिल्म में एक राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जिसमें वो अपनी होने वाली पत्नी को एक स्वयंवर में जीतता है। इसके बाद कहानी में आगे बढ़ने पर वह युद्ध लड़ने के लिए अपने परिवार से कई सालों तक दूर रहता है। उसकी पत्नी और बेटे घर में किसी बंदी की तरह जीवन बिताते हैं और उनके राज्य पर दूसरे देश के राजा नजर बनाए हुए रहते हैं। इसके अलावा फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी वजह बन रही है। नोलन की विजुअल स्टोरीटेलिंग और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंटेशन को लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसे नोलन के करियर के सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हालांकि सबकी निगाहें भारत में इसके लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Jan Nayagan Box Office Collection: विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका, पहले दिन कमाए 78.27 करोड़ रुपये
अन्य प्रमुख खबरें
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15