The Bengal Files: मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें अनुपम खेर ( Anupam Kher) महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के लिए फिल्म का एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'द बंगाल फाइल्स' के सेट से, एक बिहाइंड द सीन वीडियो। इसमें उन्होंने विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया है। इसमें वह बिल्कुल गांधी जी की तरह चलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ विवेक रंजन और एक क्रू मेंबर भी हैं।
'द बंगाल फाइल्स' 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में आयोजित 'डायरेक्ट एक्शन डे' की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। 16 अगस्त को मेकर्स ने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया था। स्क्रीनिंग के दौरान काफी हंगामा हुआ था। प्रशासन ने वहां इसका ट्रेलर रिलीज़ नहीं होने दिया। इसे लेकर फिल्म निर्माताओं की पुलिस से काफी बहस भी हुई। अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी ने इस विवाद पर कहा था कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है। लोग इसे देखे बिना ही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सभी बंगाली भाई-बहनों से फिल्म देखने की अपील भी की ताकि लोग जान सकें कि अतीत में क्या हुआ था।
वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को (बंगाल में) रोकेगा, तो लोग इसे और ज़्यादा संख्या में देखने जाएंगे। 'द बंगाल फाइल्स' का निर्माण अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स' ट्रायोलॉजी का एक हिस्सा है, जिसमें 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' भी शामिल हैं। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू