‘The Ba***ds of Bollywood’ OTT Release: बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan ) की निर्देशन में बनी पहली बेवसीरीज, ''द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आर्यन खान को बधाई दी। बेवसीरीज की स्क्रीनिंग में आर्यन की बहन सुहाना और मां गौरी खान के साथ नजर आई।
गौरी खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सीरीज के कलाकारों की बात करें तो लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ बॉबी देओल, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, मोना सिंह, मनोज पाहवा, रजत बेदी और अन्या सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा कई बड़े सितारे कैमियो में भी नजर आएंगे। इस सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, करण जौहर, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह भी शामिल हैं।
बता दें कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेबसीरीज है जो गुरुवार, 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। प्रशंसक इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज Netflix पर दोपहर 12:30 बजे स्ट्रीम हो चुकी है। दरअसल सीरीज की कहानी और प्रस्तुति ने पहले ही काफी चर्चा बटोर चुकी है, लेकिन अब जब यह रिलीज हो गई, तो देखने का उत्साह और भी बढ़ गया है।
सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वेबसीरीज की कहानी बॉलीवुड की दुनिया पर आधारित है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और स्टारडम है। ट्रेलर आसमान सिंह की कहानी कहता है, जो एक कलाकार है और फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आया है। वह बॉलीवुड स्टार बनने की ख्वाहिश रखता है। अपने दोस्त (राघव जुयाल) और परिवार के सहयोग से, वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखता है।
हालांकि, यहां खुद को स्थापित करना आसान नहीं है। उसे जल्द ही एहसास होता है कि अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सीरीज में, सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) आसमान को चुनौती देते हैं। क्या आसमान इस चुनौती से पार पा पाएगा? इस सवाल का जवाब तो सीरीज देखने के बाद ही मिलेगा। 'द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' गौरी खान द्वारा निर्मित है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल