Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
खबर सार :-
Surbhi Jyoti: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर 13 जून, 2026 को बेटी का जन्म हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से मैसेज के ज़रिए यह खुशी की खबर शेयर की, जिस पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने तुरंत प्यार और बधाई दी।
खबर विस्तार : -
Surbhi Jyoti Welcome Baby Girl: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के दो साल बाद, सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सुरभि ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 13 जून को बेबी गर्ल को जन्म दिया। खबर सामने आते ही, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाइयां दे रहे है।
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें एक पिंक कलर का गुलाब नजर आ रहा है। जिस पर "Its a Girl"साथ ही बेटी के जन्म की तारीख 13 जून 2026 लिखी है। कैप्शन में सुरभि और सुमित ने लिखा, ''हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।''
Surbhi Jyoti Welcome Baby Girl: सुरभि-सुमित को मिल रही बधाइयां
इस पोस्ट के बाद बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। हजारों फैंस ने सुरभि (Surbhi Jyoti) और सुमित को उनकी ज़िंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए बधाई दी। लोगों ने मां और बेटी दोनों की अच्छी सेहत की कामना की और परिवार की खुशी के लिए शुभकामनाएं दीं। टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "बधाई हो।" वहीं, एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी जोश के साथ कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "वाह, बधाई हो।" इसके अलावा फैंस ने भी कमेंट्स में रेड हार्ट इमोजी की बौछार कर दी।
शादी के दो साल बाद बनी मां
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी (Sumit Suri) की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों पहली बार म्यूज़िक वीडियो 'हांजी - द मैरिज मंत्रा' के सेट पर मिले थे, जहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। स्क्रीन पर उनकी जो शानदार केमिस्ट्री दिखी, वह जल्द ही उनकी असल ज़िंदगी में भी हकीकत बन गई।
हालांकि कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा, लेकिन मई 2024 में सुरभि ने सोशल मीडिया पर सुमित के साथ एक फोटो शेयर करके इसे सबके सामने जाहिर किया। उन्होंने 27 अक्टूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी थी। अब शादी के दो साल बाद दोनों ने अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया है।
Surbhi Jyoti को कुबूल है शो से मिली थी पहचान
काम की बात करें तो, सुरभि (Surbhi Jyoti) को कुबूल है शो से पहचान और शोहरत मिली, जिसमें उन्होंने जोया फारूकी का किरदार निभाया था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर मेल लीड रोल में थे और सुरभि-करण की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा, सुरभि ने इश्क़बाज, कोई लौट के आया है, लव और धोखा और नागिन 3 जैसे शो में भी काम किया है। वह इक कुड़ी पंजाब दी, मुंडे पटियाला दे और खदारी जैसी पंजाबी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः- Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, दी भावुक श्रद्धांजलि
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30