Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा - चैप्टर 1' (Kantara: A Legend Chapter 1) से है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। पहले दिन की कमाई के ताजा आंकड़े अब जारी कर दिए गए हैं।
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की। वहीं, इसकी प्रतिद्वंदी ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा - चैप्टर 1' ने 60 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पिछले कलेक्शन से लगभग छह गुना ज़्यादा है। इसके बावजूद, लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी वरुण-जाह्नवी की इस फिल्म का ओपनिंग डे औसत से बेहतर माना जा रहा है। दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ने ही फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी हैं। कहानी सनी और तुलसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने-अपने रिश्तों में धोखा मिलता है। हालात ऐसे होते हैं कि वे अपने प्यार को वापस पाने के लिए झूठा रोमांस रचने का फैसला करते हैं। कुल मिलाकर, फिल्म हल्के-फुल्के रोमांटिक और कॉमेडी मनोरंजन का तड़का लगाती है।
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। गाने भी दर्शकों की जुबान पर हैं। ऐसे में चार दिन के बढ़े हुए वीकेंड का इसे फ़ायदा मिलेगा। पहले दिन की कमाई के लिहाज़ से यह साल 2025 में 'सैय्यारा' के बाद किसी हिंदी रोमांटिक फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल