Jaat 2 Announced: हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई 'जाट' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जाट की सफलता को देखते हुए इसके मेकर्स ने जाट 2 की घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जिसका निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे।
सनी देओल (Sunny Deol) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को बताया कि 'जाट' के बाद अब 'जाट 2' एक नए मिशन के साथ आ रही है। आने वाली इस एक्शन फिल्म का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे। वहीं, पोस्टर में प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी, रविशंकर वाई और टीजी विश्व प्रसाद के नाम का भी खुलासा किया गया है। 'जाट 2' का निर्माण भी मैत्री मूवी मेकर्स प्रोडक्शन हाउस ही करेगा। फिल्म के सीक्वल में सनी देओल के होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, प्रोड्यूसर ने अन्य एक्टर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है।
खतरनाक विलेन 'रणतुंगा' के किरदार रणदीप हुड्डा
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा खतरनाक विलेन 'रणतुंगा' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला का आइटम सॉन्ग 'टच किया' भी है।
हालांकि, जाट 2 का एक बड़ा संकेत पहले पार्ट के अंत में ही मिल गया था। दरअसल, 'रणतुंगा' (रणदीप हुड्डा) को मारने के बाद जब छोटी बच्ची सनी देओल से वादा लेती है। वह कहती है कि अगर उन्हें फिर से जाट की जरूरत पड़ी तो वह आएंगे, है न? इस पर सनी देओल वादा करते हैं कि हां, वह फिर आएंगे। पहले पार्ट में खतरनाक विलेन रणतुंगा की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में पार्ट 2 में कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल