Spirit First Look: न्यू ईयर पर प्रभास-तृप्ति डिमरी का 'स्पिरिट' सरप्राइज, फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया बवाल
खबर सार :-
Spirit Movie Release date: संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। पहले लुक में ही दर्शक प्रभास और तृप्ति डिमरी के लुक के दीवाने हो गए। फिल्म का पोस्टर संदीप रेड्डी वांगा ने नए साल 2026 की आधी रात को रिलीज़ किया है।
खबर विस्तार : -
Spirit First Look: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने फैंस को न्यू ईयर पर खास तोहफा दिया है। दरअसल एक्टर प्रभास-तृप्ति डिमरी (Prabhas-Tripti Dimri) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रभास-तृप्ति डिमरी का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साल के सबसे ज़्यादा चर्चित परियोजनाओं में गिना जा रहा है।
Spirit First Look: जख्मी शरीर और मुंह में सिगरेट
पोस्टर में प्रभास जख्मी हालत में दिख रहे हैं, उनकी पीठ और हाथ पर पट्टियां बंधी हैं, जो उनके किरदार की गंभीरता और संघर्ष की ओर इशारा करता है। यह पोस्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की याद दिला रहा है। पोस्टर जारी करते समय मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "इंडियन सिनेमा... इसकी अजेय शक्ति को देखो।" पोस्टर में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं, जो कहानी के इमोशनल पहलू की ओर इशारा करता है। प्रभास का रफ और इंटेंस अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
Spirit Release Date: जख्मी शरीर-मुंह में सिगरेट
पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, "वांगा ने फिर कमाल कर दिया, इस बार 'एनिमल' से भी ज़्यादा दमदार।" एक और यूजर ने कहा, "यह फिल्म नहीं, 2026 के लिए एक चेतावनी लग रही है।" एक और फैन ने प्रभास और पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे शानदार शुरुआत बताया। कुल मिलाकर, 'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता दिख रहा है, और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।
Spirit Movie Release date: कब रिलीज होगी फिल्म
पिछले साल, प्रभास के 46वें जन्मदिन पर, संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का ऑडियो टीजर 5 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया था। 'स्पिरिट' 2026 में रिलीज़ होने वाली है। 'एनिमल' की सफलता के बाद, संदीप वांगा की इस फिल्म से हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24