साउथ सिनेमा सुपरस्टार राम चरण-उपासना के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में दी बधाई
खबर सार :-
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण व उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस खास मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राम चरण व उपासना को बधाई दी है। उपासना भारत के पहले कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं। अभिनेता राम चरण की जान्हवी कपूर के साथ जल्द ही पेद्दी मूवी रिलीज होने वाली है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बन गए। इस खुशी के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राम चरण को बधाई दी। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "राम चरण और उपासना को एक बार फिर माता-पिता बनने की बधाई।
चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है। चिरंजीवी भाई और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है। उन्हें और पूरे परिवार को मुस्कराते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, "नन्हे मेहमानों के आने से दुनिया में ढेर सारी खुशियां आ गई। एक खूबसूरत नई शुरुआत के लिए दोगुना प्यार।
31 जनवरी को उपासना ने हैदराबाद में दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म
बता दें कि 31 जनवरी को उपासना ने हैदराबाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, रामचरण के पिता चिरंजीवी ने फैंस को बच्चे और मां के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को शिफ्ट की गई थी, लेकिन कुछ वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को करनी पड़ी।
पहली बच्ची क्लिन कारा का 2023 में हुआ था जन्म
राम चरण और उपासना एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। पहले दोस्ती और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2011 में सगाई कर ली और फिर हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।
अपोलो के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं उपासना
उपासना अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। अभिनेता राम चरण जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही, इसमें दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24