क्रिसमस पर देखें साउथ की ये दो बेहतरीन फिल्में, वीकेंड हो जाएगा मजेदार
खबर सार :-
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कुछ फिल्मों का दर्शक ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत चुकी ऐसी ही दो फिल्में क्रिसमस पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हैं। यह दो फिल्में रिवॉल्वर रीटा और आंध्र किंग तालुका हैं। कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म रिवॉल्वर रीटा कॅमेडी और क्राइम का तड़का है। रिवॉल्वर रीटा फिल्म की कहानी गैंगवार और परिवार को गुंडों से बचाने की कशमकश से शुरू होती है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कुछ फिल्मों का बेसब्री से ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार किया जाता है। अगले हफ्ते क्रिसमस है और अगर आप इस क्रिसमस पर मजेदार और कॉमेडी से भरी कुछ फिल्में देखना चाहते हैं, तो हम साउथ की दो बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जो सिनेमाघरों में पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं 'रिवॉल्वर रीटा' और 'आंध्र किंग तालुका' फिल्म की। दोनों ही फिल्मों के दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है और अब ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।
कॉमेडी और क्राइम का तड़का है फिल्म रिवॉल्वर रीटा
'रिवॉल्वर रीटा' 25 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। कीर्ति सुरेश स्टारर 'रिवॉल्वर रीटा' कॉमेडी और क्राइम दोनों को पर्दे पर अच्छे से दिखाती है। फिल्म की कहानी गैंगवार और परिवार को गुंडों से बचाने की कशमकश से शुरू होती है। रीटा एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी तब बिखर जाती है, जब एक गलतफहमी की वजह से उनका परिवार दो गैंग की हिंसा के बीच फंस जाता है। अब अपने परिवार को बचाने के लिए रीटा समझदारी और हिम्मत का इस्तेमाल करती हैं और गुंडों से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर औसत रहा फिल्म का प्रदर्शन
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। फिल्म ने एक हफ्ते में तकरीबन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट भी बहुत कम है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो ओटीटी पर 25 दिसंबर को देख सकते हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।
सागर नाम के नौजवान युवक के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म 'आंध्र किंग तालुका की कहानी
दूसरी एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है 'आंध्र किंग तालुका', जो 27 नवंबर को सिनेमा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म में लीड रोल में राम पोथिनेनी, उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन महेश बाबू पचिगोल्ला ने किया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सागर नाम के एक नौजवान युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुपरस्टार "आंध्र किंग" सूर्या कुमार का बहुत बड़ा फैन है। अपने आइडल के प्रति दीवानगी के कारण, उसकी पूरी ज़िंदगी उस सुपरस्टार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24