Son of Sardaar 2 Release Date: बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जिसका आधिकारिक नाम 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' रखा गया है। अजय देवगन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर बताया कि कब सिनेमाघरों में आएगी। पोस्टर ने फैंस को उत्साह से भर दिया है। अब फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज करने की मांग की जा रही है।
दरअसल फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल रिलीज के 13 साल बाद आ रहा है। साथ ही अजय देवगन सरदार के किरदार से बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय दो युद्ध टैंकों पर खड़े हैं और पीली पगड़ी पहने मूंछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा हैशटैग 'सरदार इज बैक'। अजय देगन ने बताया गया है कि सरदार 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बता दें कि यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर खास भूमिका में नजर आएंगी। जबकि संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में वापसी करेंगे। वहीं, पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाएंगे। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा।
विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह नई फिल्म करीब 12 साल बाद आ रही है। 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' से टकराएगी। मैडॉक फिल्म्स की 'परम सुंदरी' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो उत्तर और दक्षिण भारत से हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसके निर्माता दिनेश विजान हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू