Killer Shooting Incident: सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'किलर' की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, एक टेक्नीशियन की मौत
खबर सार :-
एसजे सूर्या की आगामी फिल्म 'किलर' के सेट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Killer Shooting Incident: साउथ के मशहूर स्टार और डायरेक्टर एसजे सूर्या की आने वाली फिल्म 'किलर' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। जिसमें एक 26 वर्षीय टेक्नीशियन की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में एक बम ब्लास्ट की शूटिंग चल रही थी। अचानक बैलून गैस सिलेंडर फट गया, जिससे यह हादसा हो गया।
Killer Shooting Incident: फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे के समय चेन्नई के पेरम्बूर में बिन्नी मिल्स कॉम्पलेक्स में हुआ। जहां शूटिंग के दौरान एक बम विस्फोट सीन को शूट किया जा रहा था। बैलून गैस सिलेंडर अचानक से फट गया, जिसमें 26 साल के मदन, 23 साल के सूर्या, 27 साल के शक्तिवेल और 24 वर्षीय दिनारकरन गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने टेक्नीशियन मदन को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है।
Technician, Special Effects Department: सभी घायल स्पेशल डिपार्टमेंट से थे
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा के जरुरी मापदंडों का पालन किया गया था या नहीं और इस हादसे के पीछे कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। सभी घायल टेक्नीशियन स्पेशल इफेक्ट्स डिपार्टमेंट से थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय एसजे सूर्या सेट पर मौजूद थे या नहीं। फिलहाल उन्होंने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर से तमिल इंडस्ट्री में सेट पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Jailer 2 shooting: पहले भी हो चुका है हादसा
इसके पहले रजनीकांत और नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म जेलर-2 के सेट पर भी ऐसा ही हादसा हुआ था। पनैयूर के स्टूडियो में सेट तैयार करने के दौरान आर्ट डिपार्टमेंट के मेंबर कार्तिकेयन की करंट लगने के कारण मौत हो गई। पिछले साल पीएस मिथ्रन और कार्ति की फिल्म सरदार-2 की शूटिंग के दौरान 54 वर्षीय स्टंटमैन एलुमनाई की जान चली गई। साल 2020 में शंकर और कमल हासन की फिल्म इंडियन-2 की शूटिंग के दौरान भारी-भरकम लाइटिंग गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30