Sitare Zameen Par Box Office Collection: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुचर्चित फ़िल्म 'सितारे ज़मीन पर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 15 दिन हो चुके हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में आई इस फ़िल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया । काजोल की फ़िल्म 'माँ' के सिनेमाघरों में आने के बावजूद 'सितारे ज़मीन पर' अपनी पकड़ बनाए हुए है।
बॉक्स ऑफ़िस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फ़िल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने रिलीज़ के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ने भारत में कुल कलेक्शन 137.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इतना ही नहीं विदेशों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। सितारे ज़मीन पर दुनियाभर में कुल कमाई अब तक 214.5 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म को दुनियाभर में दर्शकों का जबरस्त प्यार मिल रहा है।
सितारे जमीन पर में पहली बार आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई है। फिल्म में जेनेलिया ने आमिर की पत्नी सुनीता का किरदार निभाया है, जबकि आमिर एक कुख्यात बास्केटबॉल कोच गुलशन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम पर आधारित है और इसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू