Zubeen Garg Last Rites: असम के दिग्गज गायक जुबीन गर्ग 19 सितंबर को सिंगापुर में आकस्मिक निधन हो गया। 52 वर्षीय सिंगर निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दुखद निधन से उनका परिवार सदमे में है। ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। जैसे ही काफिला गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से काहिलीपारा स्थित उनके घर के लिए रवाना हुआ, हजारों फैंस अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर जगह फूल बरसाए जा रहे थे। भीड़ जोर-जोर से "ज़ुबीन दा अमर रहें!" के नारे लगा रही थी। पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में रखा गया। काफिले में गायक की पसंदीदा खुली जीप भी शामिल थी, जिस पर उनका एक बड़ा चित्र लगा था। अपने प्रिय गायक को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं।
वहीं जैसे ही ज़ुबीन का शव घर पहुंचा पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ताबूत से लिपटकर रो पड़ीं। जब वह अपने पति को अंतिम विदाई दे रही थीं, तभी वो टूट गईं और बिफर गई। जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सरसजय स्टेडियम) में रखा जाएगा।
बता दें कि गायक ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन के दो दिन बाद, उनका पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली और फिर रविवार सुबह एक विशेष विमान से गुवाहाटी लाया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ज़ुबीन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। असम में 20 से 22 सितंबर तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम या समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि ज़ुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था। गायक 20 सितंबर को आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे, जहां उन्होंने कुछ जल-साहसिक गतिविधियों में भाग लिया था। ऐसा दावा किया गया था कि गायक की मृत्यु स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) हादसे में हुई थी, हालांकि, अब उनकी पत्नी ने स्पष्ट किया है कि गायक की मृत्यु स्कूबा डाइविंग दुर्घटना से नहीं, बल्कि दिल का दौरे पड़ने से हुई थी। अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गीतों से ज़ुबीन गर्ग ने न केवल असम में बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म "गैंगस्टर" के सुपरहिट गाने "या अली" के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू