Milind Gaba: मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी फैशन व्लॉगर प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में मिलिंद और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "गाबा की कहानी में कोई ट्विस्ट नहीं है, जुड़वा बच्चे हैं।"
मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी रंग के कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। प्रिया ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, "कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन अब हम और क्या मांग सकते हैं। हमें दो जादुई चीजों का आशीर्वाद मिला है। जय माता दी।"
जैसे ही प्रिया और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, उनके फैंस और मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन भारती सिंह, सिंगर तुलसी कुमार और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जैसी हस्तियों ने प्रिया-मिलिंद की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। मिलिंद ने 16 अप्रैल 2022 को प्रिया बेनीवाल से शादी की। वे अपने खुशहाल परिवार में जुड़वा बच्चों के आगमन से बेहद खुश हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू