धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब पंजाब की बारी? श्वेता तिवारी ने सीजेपी से पूछा बड़ा सवाल
खबर सार :-
टीवी जगत की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी ने हाल ही में शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आई हैं और साथ ही उन्होंने पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर भी सवाल किया है।
खबर विस्तार : -
Shweta Tiwari: टीवी सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि देश भर में पेपर लीक को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे थे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। शनिवार 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद तमाम नेता और अभिनेता इस पर अपनी राय दे रहे हैं। ऐसे में श्वेता ने भी सीजेपी से उनके अगले कदम के बारे में सवाल पूछते हुए कहा कि पंजाब में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा कब होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा?
एक्ट्रेस ने पंजाब सरकार पर कसा तंज
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 36 दिनों तक चले कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कई विपक्षी दल इसे छात्रों की जीत बता रहे हैं। इस रेस में राजनीति चेहरों के साथ-साथ सिनेमा जगत की भी कई हस्तियां जुड़ गई हैं। ऐसे में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कब इस्तीफा देंगे। उनका कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भले ही प्रदर्शन खत्म हो गया है, लेकिन राजनीति का पारा अभी शांत नहीं हुआ है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें वो सीजेपी के अगले कदम के बारे में सवाल करती नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
श्वेता ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल किया कि अब पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीजेपी के समर्थक आप वहां विरोध-प्रदर्शन के लिए कब जाने वाले हैं। बता दें कि श्वेता के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही है। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके कह रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना छोटी बात नहीं है। वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन से यह साफ हो गया कि अगर कोई भी कैबिनेट मंत्री अपने काम में लापरवाही कर रहा है, तो देश की जनता और छात्र मिलकर उनसे इस्तीफे की मांग कर सकते हैं और पद से हटा सकते हैं।
देश भर के युवाओं में था आक्रोश
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से देशभर से छात्र इकट्ठा होकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें नीट पेपर लीक में हुई गड़बड़ियों को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश था। लाखों युवा दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे। इस आंदोलन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे।18 जुलाई को पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में काफी आक्रोश बढ़ गया था। इसके बाद 20 जुलाई को सीजेपी ने संसद मार्च किया, जिस दौरान युवाओं पर लाठियां चली। इस घटना के सामने आने के बाद कई विपक्षी दलों ने इसकी कड़ी निंदा की और छात्रों के समर्थन में उतर आई। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कथित पेपर लीक पर सियासत तेज, विपक्ष ने भगवंत मान सरकार से की इस्तीफे मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03