Shilpa Shinde News: शिल्पा शिंदे ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के दिए संकेत, बोलीं- सब्जियां बेच लूंगी, पर ऐसे शो बनाने वालों के साथ काम नहीं करूंगी
खबर सार :-
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदें इन दिनों विवादों से घिरी नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने टीवी इंड्सट्री को छोड़ने की बात कही है।
खबर विस्तार : -
Shilpa Shinde News: भाभी जी घर पर है कि फेम शिल्पा शिंदे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शोसल मीडिया इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर आशंका जताई जा रही है कि वह टीवी इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। उन्होंने वीडियो में अपने शो के मेकर्स से 30 लाख रुपये न मिलने की बात कही है और डेली सोप्स की कहानी की कड़ी निंदा की है
Shilpa Shinde News: शोसल मीडिया पर अंगूरी भाभी की आलोचना
शिल्पा शिंदे की मुश्किलें उस समय से बढ़ी जब वो भारती सिंह के पॉडकास्ट में भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए। इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया। इस बात को 10 साल बीत जाने के बाद अब एक्ट्रेस ने इसे खुद इसकी सच्चाई लोगों को बताई है। इसके बाद से शोसल मीडिया पर अंगूरी भाभी की आलोचना की जा रही है। कुछ यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली के एनजीओ (NCMIndia Council For Men Affairs) ने शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Shilpa Shinde News: डेली सोप्स पर दिखाए गए कंटेंट को बकवास- शिल्पा शिंदें
एनजीओ ने बाकायदा मुंबई पुलिस को टैग करते हुए अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर लिखा है, ''आदरणीय मुंबई पुलिस कृपय शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार करें।'' ऐसे ही शहजादा धामी ने भी शिल्पा की आलोचना की है, जिसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। शिल्पा ने टीवी इंडस्ट्री की आलोचना की है और बताया है कि वो टीवी शो प्रोड्यूसर्स के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। डेली सोप्स पर दिखाए गए कंटेंट को बकवास कहा है।
Shilpa Shinde News: अब मुझमें क्रिएटिविटी बमुश्किल बची है- शिल्पा शिंदें
उन्होंने अपने सह-कलाकारों को इस मामले में उनका साथ न देने के कारण निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्हें सच का बखूबी पता है। वो अब काम नहीं करना चाहती हैं। उन्हें कोई रोल नहीं चाहिए। अब उनमें क्रेएटिविटी बमुश्किल बची है। उन्होंने साफ कहा, वो केवल बेकार शो बनाते हैं। इसी तरह के कलाकारों से ये इंडस्ट्री भरी पड़ी है और आप ऐसे माहौल में काम करना चाहते हैं? मैं निश्चित रूप से नहीं चाहती। मैं ऐसे लोगों के आगे सिर झुकाकर या उनकी चापलूसी करके काम करने के बजाए, सड़क पर सब्जियां बेच लूंगी।
ये भी पढ़ें: The India Box Office Report: मई 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साउथ की 'करप्पू' बनी नंबर 1
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05