Shefali Jariwala Death Reason: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। शेफाली की मौत ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि वह काफी फिट थीं। इस बीच पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि शेफाली पिछले सात-आठ सालों से नियमित रूप से एंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं।
बताया जा रहा है कि 27 जून को उनके घर में पूजा का आयोजन था, जिसके चलते शेफाली व्रत पर थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी एजिंग दवा का इंजेक्शन ले लिया था। ये दवाइयां उन्हें सालों पहले डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट ले रही थीं। पुलिस को शक है कि ये दवाइयां भी उनकी अचानक मौत की बड़ी वजह हो सकती हैं, जिसके चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ।
दरअसल घटना के समय रात 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ गई, शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय घर पर शेफाली के पति पराग, मां और कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। फोरेंसिक टीम ने उनके घर से अलग-अलग तरह की दवाइयां जब्त की हैं, जिनमें एंटी एजिंग वायल, विटामिन सप्लीमेंट और गैस्ट्रिक से जुड़ी गोलियां शामिल हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू नौकर और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। जांच के दौरान किसी तरह के विवाद या झगड़े के संकेत नहीं मिले हैं।
पुलिस और फोरेंसिक टीम अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दवाइयों की लैब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बता दें कि शेफाली को 27 और 28 जून की देर रात अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू