Selena Gomez Wedding: मशहूर हॉलीवुड सिंगर व एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने आखिरकर अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहीं सेलेना ने 33 साल की उम्र में अपने से चार साल बड़े म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की और खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। सेलेना और बेनी ने 27 सितंबर को ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और दुनिया भर के प्रशंसक और मशहूर हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। तस्वीरें इस जोड़े के एक-दूसरे के प्रति गहरे प्यार को साफ तौर पर दर्शाती हैं।
गौरतलब है कि सेलेना और बेनी ने 2023 में अपने रिश्ते की घोषणा की थी और पिछले दिसंबर में सगाई कर ली थी। सेलेना ने अपने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी शादी की पोशाक से लेकर निमंत्रण कार्ड और आयोजन स्थल तक, सब कुछ असाधारण था। बताया जा रहा है कि शादी के निमंत्रण कार्ड एक मैक्सिकन कंपनी ने डिज़ाइन किए थे।
इन कार्ड्स की एक झलक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। सेलेना और बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) की शादी में कई वीआईपी मेहमान शामिल हुए, लेकिन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा। सेलेना ने अपने मेहमानों के ठहरने के लिए भव्य व्यवस्था की थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट बाकी मेहमानों के साथ नहीं रुकीं। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया के मोंटेसिटो में शादी स्थल के पास अपने लिए एक निजी लॉज बुक किया था।
बेनी का असली नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है। वह एक प्रसिद्ध रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार और संगीत कलाकार हैं। वह अपने गाने खुद लिखते और रिकॉर्ड करते हैं। उन्होंने सेलेना के पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर के साथ भी काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने एड शीरन, हैल्सी, कैटी पेरी, केशा, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना जैसे बड़े सितारों के लिए भी कई हिट गाने लिखे और प्रोड्यूस किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू