Sambhavna Seth: शादी के 10 साल बाद जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, 7 IVF फेलियर के बाद मिली दोहरी खुशी
खबर सार :-
Sambhavna Seth Welcomes Twins Baby: टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बन गई हैं। संभावना ने जुड़वा बच्चों के स्वागत की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
खबर विस्तार : -
Sambhavna Seth Welcomes Twins Baby: टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के दरवाजे पर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे ही दी। शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का अपनी जिंदगी में स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ इस खास पल को शेयर किया और अपनी भावनाओं को ज़ाहिर किया। फैंस बेहद खुश हैं और इस जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।
Sambhavna Seth: सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
संभावना सेठ ने अपने पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों (Twins Baby) के जन्म की घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने हॉस्पिटल की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में संभावना की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं, जबकि अविनाश उनके बगल में खड़े होकर उन्हें दिलासा देते और सहारा देते नजर आ रहे हैं।
घर आए लक्ष्मी-गणेश
पोस्ट के साथ संभावना और अविनाश ने लिखा, "इस साल दिवाली हमारे घर तय समय से पहले ही आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों ही घर आ गए हैं। हम भगवान के शुक्रगुज़ार हैं। हर हर महादेव।" इस खास मौके पर इस जोड़े अब सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
Sambhavna Seth: 7 बार फेल हुए IVF के बाद मिली खुशी
संभावना सेठ के लिए माता-पिता बनने का सफ़र बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है। संभावना ने बताया कि मां बनने की चाह में उन्होंने लगभग 10 साल तक लगातार कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सात बार IVF ट्रीटमेंट करवाया; लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
उन्हें कई बार मिसकैरेज का दर्द सहना पड़ा और ट्रीटमेंट के कारण होने वाली शारीरिक और मानसिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। लंबे संघर्ष और कई नाकाम कोशिशों के बाद, संभावना और अविनाश ने सरोगेसी का रास्ता चुना। इसी प्रक्रिया के ज़रिए आज वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।
ये भी पढ़ेंः- 'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30