Saiyaara Trailer: अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे (Ahaan Pandays) की आने वाली रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। लगभग 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में प्यार, रोमांस, जुनून और नफ़रत सब कुछ साफ़ दिखाई दे रहा है। फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, लेकिन हालात उन्हें अलग कर देते हैं।
यंगस्टर्स के प्यार की इस कहानी से अहान पांडे और अनीत पड्डा (Anit Padda) ने बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। अब देखना यह है कि यह फिल्म लंबे समय से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही स्टार किड्स की फिल्मों से कितनी अलग साबित होती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह अमन देवगन और राशा थडानी की 'आज़ाद' जैसी है या इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की 'नादानियाँ' जैसी। खैर, इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो फिल्म की रिलीज़ के साथ ही पता चलेगा। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म सैयारा में वही भव्यता है जो अक्सर इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में बड़े पर्दे पर देखने को मिलती है। जहाँ तक अहान की बात है, उन्होंने इस किरदार में ढलने की पूरी कोशिश की है। कई जगहों पर उनका अंदाज़ आपको रणबीर कपूर की याद दिला सकता है, जिसमें अहान का आक्रामक चेहरा उनके किरदार को दमदार बनाता नज़र आता है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म 'सैयारा' की कहानी भले ही नई न लगे, लेकिन इस नई जोड़ी ने इस पुरानी कहानी में रंग भरने की भरपूर कोशिश की है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू