रुबीना दिलैक और हिना खान की पैनल चर्चा पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा, गौरव पर टिप्पणी के बाद हुई ट्रोल
खबर सार :-
हाल ही में रुबीना दिलैक और हिना ने टीवी के विवादित मुद्दों पर चर्चा के लिए एक पैनल बैठाया है। इसमें दोनों के पति भी नजर आ रहे हैं। दोनों एक्ट्रेस आकांक्षा, गौरव और शिल्पा शिदें को लेकर बात कर रही हैं। हालांकि इसके लिए दोनों को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Hina Khan Panel Controversy: रुबीना दिलैक और हिना खान ने हाल ही में टीवी के कई विवादित मुद्दों को लेकर एक पैनल बैठाया है। इस पैनल में दोनों के पति भी शामिल हैं। दोनों एक्ट्रेस आकांक्षा, गौरव और शिल्पा शिंदे पर बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
विवादित मुद्दों पर दोनों एकट्रेस ने पैनल चर्चा की
टीवी जगत में इन दिनों शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शिल्पा और आकांक्षा द्वारा किए गए खुलासे ने सबके होश उड़ा दिए हैं। गौरतलब है कि शिल्पा ने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद दर्शकों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा ने रियलिटी शो लॉकअप में अपने निजी जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि वो गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। दर्शकों की ट्रोलिंग के बाद अब रुबीना दिलैक और हिना खान ने इस पर चर्चा की है। दोनों ने एक पैनल के माध्यम से अपने पतियों के साथ इन विवादित मुद्दों पर अपनी राय दी है, हालांकि पब्लिक की इन पर क्या राय है चलिए जानते हैं।
हिना और रुबीना ने शिल्पा, आकांक्षा और गौरव पर साधा निशाना
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हिना खान के पति रॉकी जायसवाल कहते नजर आ रहे हैं कि जो करेंसी बन गई है ना, वो है कंट्रोवर्सी। वहीं हिना शिल्पा को लेकर कह रही हैं कि, उसने बिग बॉस में सब बोला कि मेरे साथ गलत हुआ। मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। क्या उसने एक बार भी ये कहा कि उसने लिखित में प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन शोषण का केस किया है। हिना ने आगे कहा कि अगर वह ये सारी बाते कहती तो बिग बॉस में कभी जीत नहीं पाती। रुबीना ने अपनी राय देते हुए कहा कि कुछ लोग तो खुद को परफेक्ट मानते हैं। खुद को अच्छा पति और पत्नी कहते हैं, लेकिन जब अच्छे पति से पूछा गया कि आप अपनी पत्नी को बिग बॉस में क्यों नहीं ले जा रहे हो, तो उन्होंने कहा कि रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ानी है।
यूजर्स ने हिना और रुबीना को किया ट्रोल
वहीं हिना आकांक्षा और गौरव तीखा प्रहार करते हुए कहती हैं कि अगर ये दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं तो पांच महीने से एक-दूसरे को सरप्राइज देते हुए वीडियो क्यों बना रहे हैं। हिना ने आगे कहा कि अलग होने के बाद भी दोनों सबके सामने पति पत्नी की तरह रह रहें हैं। इस वीडियो के जारी होते ही दर्शकों ने हिना को काफी भला-बुरा कहा। उनका कहना था कि हिना ने बिग बॉस में शिल्पा शिंदें और अर्शी खान को भद्दी बाते सुनाई थी और बॉडी शेमिंग भी की थी। कुछ यूजर्स दोनों को जॉबलेस कहते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola Lock Upp: गौरव खन्ना संग तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने खोले कई राज
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30