शादी के बाद पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, साथ काम करने को लेकर दोनों कलाकार उत्साहित
खबर सार :-
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल शादी के बाद कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। अब दर्शक पहली बार रूपहले पर्दे पर इस जोड़ी को साथ में देख सकेंगे। दोनों कलाकार एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं। इससे पहले दोनों कलाकार फुकरे फिल्म फ्रेंचाइजी में साथ नजर आ चुके हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। शादी के बाद दोनों कभी किसी एक फिल्म में नजर नहीं आए। अब पहली बार दर्शकों को यह मौका मिलने जा रहा है। ऋचा और अली जल्द ही अभिनेता, लेखक और निर्देशक शाशी वर्मा की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।
फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं दोनों कलाकार
इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। ऋचा चड्ढा ने कहा, "फिल्म की कहानी ने मुझे शुरुआत से ही आकर्षित किया। यह रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी परिस्थितियों से हास्य पैदा करती है। सबसे खास बात यह है कि हंसी के बीच फिल्म समाज के बारे में एक महत्वपूर्ण बात भी कहती है। उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पर आधारित कहानी में वापसी करना मेरे लिए कई प्यारी यादें भी लेकर आया, क्योंकि मेरी शुरुआती स्कूली पढ़ाई वहीं हुई है। अली और मैं पहले भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन पर्दे पर इस तरह के रिश्ते को हमने कभी नहीं निभाया। अली बहुत सहज कलाकार हैं और मैं इस नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हूं।
अली फजल ने भी फिल्म को लेकर जाहिर की है अपनी खुशी
वहीं, अली फजल ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि असली कॉमेडी वही होती है, जो वास्तविक लोगों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से निकलकर आती है, न कि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए किरदारों से। अली ने कहा, "कॉमेडी सबसे अच्छी तब लगती है, जब वह वास्तविक लोगों से जुड़ी हो। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि हर किरदार में कमियां, अलग-अलग आदतें और भावनात्मक सच्चाई है। यही बात इसके हास्य को और ज्यादा असरदार बनाती है।
एक दूसरे के साथ काम करने का रोमांचक होगा अनुभव
उन्होंने आगे कहा, "ऋचा के साथ ऐसी कहानी में काम करना, जिसमें हम पहली बार एक-दूसरे के अपोजिट हैं, मेरे लिए बेहद खास है। इतने सालों से हम एक-दूसरे को पेशेवर तौर पर जानते हैं, लेकिन इस तरह साथ काम करने का मौका पहली बार मिला है। इसलिए यह अनुभव सचमुच रोमांचक है। निर्देशक जिस तरह रोजमर्रा की जिंदगी को बारीकी से देखते हैं और उसे सिनेमा में उतारते हैं, वह मुझे हमेशा पसंद आया है। उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैंने तुरंत हामी भर दी।
'फुकरे' फिल्म फ्रेंचाइजी में साथ नजर आ चुकी है दोनों की जोड़ी
गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इससे पहले सुपरहिट 'फुकरे' फिल्म फ्रेंचाइजी में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन फिल्मों में दोनों की जोड़ी नहीं दिखाई गई थी। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों मुख्य किरदारों के रूप में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस अनटाइटल्ड सिचुएशनल कॉमेडी में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें...दूसरे दिन आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ ने की तगड़ी कमाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14